मेराल :
मेराल उत्तरी जिला परिषद सदस्य संजय सिंह द्वारा बुधवार को बोरिंग तथा जल मीनार का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया गया।जिला परिषद मद से दो जलमिनार कमरमा गांव एवं खोरीडीह में लगाने के लिए योजना का चयन हुआ है

कमरमा गांव के देवी धाम के पास जिप सदस्य संजय सिंह ने शिलान्यास कर प्रारंभ किया उन्होंने ने कहा कि इन दोनो गांव में पानी का जल स्तर काफी नीचे होने की वजह से यहां के लोगों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है यहां के लोगों को खास कर गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत से जूझना पड़ता है चुनाव जीतने के बाद मेरी पहली प्राथमिकता थी यहा के लोगो को पानी उपलब्ध कराना जो आज पूरा हुआ। दोनो गांव में बोरिंग कर जलमीनार लग जाने से गर्मी के दिनों में हो रही परेशानियों से निजात मिल सकेगा।
इस अवसर पर जेइ नंद किशोर प्रसाद पूर्व ओखरगड़ा पूर्वी के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि आलोक ठाकुर सुमेर पासवान गोविंद नाथ सिंह शंकर सिंह शिव टहल भुइयां बबलू सिंह ओमकार साव सहित कई लोग उपस्थित थे।