बंशीधर नगर :
जमा दो उच्च विद्यालय श्री बंशीधर नगर की भूमि की माफी के दौरान विद्यालय पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी सह विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष आलोक कुमार ने वर्ग कक्ष में जा बच्चों को पढ़ाया।
बताते चलें कि विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक वीरेंद्र कुमार पांडेय के द्वारा विद्यालय भूमि में गल्ला व्यवसायी अशोक प्रसाद के द्वारा अतिक्रमण कर चाहरदीवारी का निर्माण करने की शिकायत किया गया था। जिसके आलोक में एसडीओ ने विद्यालय भूमि की माफी करने का निर्देश अंचल अधिकारी को दिया था। माफी का निरीक्षण करने पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी ने निरीक्षण के पश्चात वर्ग 12 में पहुंचे। जहां शिक्षक प्रियरंजन शनिग्रही रसायन विज्ञान बच्चों को पढ़ा रहे थे।
एसडीओ आलोक कुमार ने करीब आधे घंटे तक बच्चों को रसायन विज्ञान पढ़ाया। इस दौरान बच्चों से पठन-पाठन के संबंध में जानकारी प्राप्त किया। विद्यालय में बिजली की व्यवस्था नहीं देख नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सभी वर्ग कक्ष में बिजली की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।