बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-अनुमण्डल पदाधिकारी सह प्लस टू उच्च विद्यालय के एसएमसी के उपाध्यक्ष आलोक कुमार के निर्देश पर मंगलवार को उच्च विद्यालय के जमीन की मापी किया गया.
अंचल कार्यालय सूत्रों के अनुसार मापी के क्रम में व्यवसायी अशोक प्रसाद के द्वारा बनाया गया चारदीवारी का पश्चिम भाग विद्यालय की जमीन में पाया गया.जानकारी के अनुसार अनुमण्डल पदाधिकारी के निर्देश पर अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा,अंचल निरीक्षक दुखन राम ने सुबह विद्यालय पहुंचकर एसडीओ की उपस्थिति में विद्यालय व व्यवसायी के कागजात को देखा. इसके बाद विद्यालय की भूमि की मापी की गई.जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाध्यापक बिरेन्द्र पांडेय द्वारा अनुमण्डल पदाधिकारी से विद्यालय की भूमि में अशोक प्रसाद द्वारा चारदीवारी बनाये जाने की शिकायत किया गया था.
:-इस सम्बंध में अंचलाधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने कहा कि विद्यालय भूमि की मापी किया गया है.विद्यालय की भूमि में चाहरदीवारी का निर्माण किया गया है.जांच प्रतिवेदन अनुमण्डल पदाधिकारी को सौंपा जायेगा.