मझिआंव :
थाना क्षेत्र के सोनपुरवा उरांव टोला गांव निवासी शिव-नाथ शर्मा के 20 वर्षीय पुत्र राजकुमार शर्मा की मृत्यु केरला में मजदुरी करने के दौरान शनिवार 31दिसंबर को हो गई थी।

जिसका शव सोमवार को देर रात आई, इसकी सूचना मिलते ही मंगलवार को अहले सुबह मृतक के घर पर देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मृतक के पिता शिवनाथ शर्मा ने बताया कि उसका पुत्र राजकुमार शर्मा 18 दिसंबर को मजदूरी करने झपही टोला गांव निवासी सुरेश शर्मा ठेकेदार के द्वारा ले जाया गया था, जहां केरला के अशोका बिल्डर कंपनी में बतौर मजदूरी सरिया- सेटरिंग का काम कर रहा था कि 31 दिसंबर को शाम लगभग 3:00 बजे मिट्टी का चाल धंसने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया ,शव को पोस्टमार्टम कराकर हवाई मार्ग के द्वारा रांची लाया गया, एवं रांची से एंबुलेंस के द्वारा उसका गांव शव सोमवार के लगभग 10:00 बजे रात्रि में लाया गया।
वही मंगलवार को इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, मृतक के पिता शिवनाथ शर्मा ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करनी थी जिसे पैसे का जुगाड़ में उसका बेटा मजदूरी करने गया था, परंतु भगवान को यह भी मंजूर नहीं हुआ ,वह अत्यंत गरीब आदमी है, घर में मात्र उसका एक ही कमानें वाला बेटा राजकुमार था, जिसकी मृत्यु हो गई। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि प्रेम शंकर दुबे उर्फ मुन्ना दुबे ,मुखिया अख्तर खान, लाला रजवार सहित अन्य प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया, तथा मंगलवार को ही स्थानीय श्मशान घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उधर मृतक के परिजनों में मां, वृद्ध पिता, बहन एवं भाई सहित अन्य परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हुआ है।
इस मौके पर ओलाई शेख,एजाज अहमद, शाहबाज खान, नेसार खान, राजेंद्र शर्मा, नजार अहमद खा,फैसला खा, असगर खान ,शाहनवाज खान, रामकेश शर्मा बदरुद्दीन खान, धनपत उरांव, सहित काफी संख्या में ग्रामीण एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।