whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222116
Loading...


जीएन कॉन्वेंट स्कूल में नववर्ष एवं आगामी नए सत्र के आगमन को मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक संस्कारशाला का किया गया आयोजन

location_on गढ़वा access_time 03-Jan-23, 04:26 PM visibility 661
Share



जीएन कॉन्वेंट स्कूल में नववर्ष एवं आगामी नए सत्र के आगमन को मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक संस्कारशाला का किया गया आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सीबीएसई से मान्यता प्राप्त स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल में नववर्ष एवं आगामी नए सत्र के आगमन को मद्देनजर विद्यालय प्रबंधन की ओर से एक संस्कारशाला का आयोजन किया गया।नववर्ष की शुभकामना एवं बच्चों को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के निदेशक मदन केशरी ने कहा कि मनुष्य जीवन सभी प्राणियों में श्रेष्ठ और महत्वपूर्ण है जहां चेतन,ज्ञान और बुद्धि ही उसकी पहचान है। उसमें स्वाध्याय श्रेष्ठ और सुगम है,इसमें एकाग्रता प्रमुख है।यह एक तप और साधना है।स्वाध्याय का अर्थ स्वयं विद्या अध्ययन करना है और इसकी सहायता से जीवन निर्माण और सुधार सम्बंधित पुस्तकों का अध्ययन, श्रवण, मनन, चिंतन करना है। इससे आत्मज्ञान, तथा दोषों का पता चलता है।
अपनी त्रुटियों को सुधारने का अवसर हमें स्वाध्याय से ही मिलता है। स्वाध्याय अज्ञान मिटाता है और अविद्या का नाश होता है। नियमित अभ्यास से हमारे अंदर स्वाभाविक रूप से ज्ञान भर जाता है।हमारे प्राचीन ग्रन्थों वेद, पुराण और उपनिषदों में भी स्वध्याय का बखान किया गया है ज्ञान प्राप्ति के मुख्य साधन तो माता पिता व आचार्य होते रहे हैं परंतु स्वअधय्यन भी ज्ञान का एक प्रमुख स्रोत्र है।हर माता पिता अपने बच्चों के अंदर इस विधा की अच्छी आदत डालें जिससे उन्हें अच्छा संस्कार मिल सके। स्वाध्याय से ही एक साधारण व्यक्ति असाधारण बन जाता है।वे विद्वान, ज्ञानी, वैज्ञानिक,चिंतक व मनीषी बन जाता है।स्वाध्यायशीलता एकअनुशासन है जिससे विद्यर्थियों को अच्छे संस्कार मिलते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्राचार्य बीके ठाकुर,शिक्षक विनय दुबे, उदय प्रकाश, खुर्शीद आलम, मुकेश भारती, एन के सिन्हा, संजीव कुमार, नीरा शर्मा, सरिता दुबे, रिजवाना शाहीन, शिवानी कुमारी, सन्तोष प्रसाद सुनीता कुमारी आदि की भूमिका सराहनीय रही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play