whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224166
Loading...


प्रथम महिला शिक्षिका और महिला मुक्ति आंदोलन के प्रणेता सावित्रीबाई फुले का 192 वीं जयंती समारोह संपन्न

location_on मेराल access_time 03-Jan-23, 02:41 PM visibility 660
Share



प्रथम महिला शिक्षिका और महिला मुक्ति आंदोलन के प्रणेता सावित्रीबाई फुले का 192 वीं जयंती समारोह संपन्न


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : प्रथम महिला शिक्षिका और महिला मुक्ति आंदोलन के प्रणेता सावित्रीबाई फुले का 192 वीं जयंती समारोह का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय पतहरिया मेराल में किया गया।इस अवसर पर सावित्री बाई की तस्वीर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रघुराई राम ने पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल, अतेन्द्र प्रसाद गुप्ता, रोशन कुमार देव सहित विद्यालय की छात्र-छात्रा बसंत कुमार राम, चंदन कुमार, राजहंस गुप्ता, पिंकी कुमारी ,काजल कुमारी ,साक्षी कुमारी ,कल्पना कुमारी, चंचला कुमारी, आदित्य कुमार, अंकित कुमार भारती, बिमलेश राम , अभिमन्यु कुमार गुप्ता बैजन्ती कुमारी, अंशु भारती, आशा कुमारी, रिंकी कुमारी सुरज कुमार भारती, सुमित कुमार गुप्ता सहित पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर आठवीं वर्ग के छात्राओं को जिला प्रशासन द्वारा निर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत जारी की गई ₹5000 राशि का स्वीकृति पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक रघुराई राम ने सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 को हुआ था उनकी शादी महात्मा ज्योतिबा राव फुले के साथ महज 9 वर्ष की अवस्था में 1840 में हो गई दोनों दंपति ने मिलकर 1848 में पुणे में पहला बालिका स्कूल की स्थापना किया यह स्कूल मात्र 9 बच्चों से शुरू किया गया बालिका विद्यालय के लिए जगह उपलब्ध नहीं हो पा राहा था वैसी परिस्थिति में एक मुस्लिम दंपत्ति उस्मान शेख एवं फातिमा बीवी ने बालिका स्कूल के लिए अपना घर दिया था जहां बालिकाओं के लिए प्रथम स्कूल की शुरुआत हुई शुरुआती दौर में सावित्रीबाई फुले को काफी अपमानित होना पड़ा काफी जुल्म ज्यादती का शिकार होना पड़ा उस विषम परिस्थिति में भी अपना कर्तव्य पर अडिग होकर इस देश में बालिका शिक्षा की नींव रखा गया वर्तमान में झारखंड सरकार ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के लिए सहयोग के रूप में सावित्रीबाई फुले बालिका किशोरी समृद्धि योजना की शुरुआत की है जिसे आठवीं कक्षा के ऊपर पढ़ने वाली सभी बालिकाएं लाभ ले रही है।
वही विद्यालय के शिक्षक वीरेंद्र कुमार पाल ,अतेन्द्र प्रसाद गुप्ता एवं रौशन कुमार देव ने भी सावित्रीबाई फुले के जीवन और संघर्षों से प्रेरणा लेकर बच्चों को मेहनत करने की अपील किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play