whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27261840
Loading...


इंडियन रोटी बैंक की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम के तहत 1100 जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का किया गया वितरण

location_on गढ़वा access_time 02-Jan-23, 06:16 PM visibility 660
Share



इंडियन रोटी बैंक की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम के तहत 1100 जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का किया गया वितरण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : इंडियन रोटी बैंक की ओर से नया सवेरा कार्यक्रम के तहत 1100 जरूरतमंद और गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया जाएगा। इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों ने नव वर्ष के अवसर पर गढ़वा रेलवे स्टेशन, कर्बला मैदान, रंका मोड और ग्रामीण इलाकों में 200 कंबल का वितरण किया। इस मौके पर इंडियन रोटी बैंक के प्रदेश महिला कोऑर्डिनेटर अंजली गुप्ता ने कहा कि गरीबों की सुधि लेने की प्रक्रिया पहले भी हमारी टीम कर रही थी और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करने में काफी पुण्य मिलती है। रोटी बैंक द्वारा हमेशा गरीब व जरूरतमंदों का सेवा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन रोटी बैंक द्वारा लगातार जरूरतमंदों के बीच रोटी का वितरण किया जाएगा।
ताकि गरीबों को खाने में दिक्कत ना हो इसी को देखते हुए इंडियन रोटी बैंक के सभी पदाधिकारी कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए साल के पहले दिन से रोटी बैंक के पदाधिकारी गरीबों की सेवा में सड़क पर उतर गए हैं। शहर के अलावे ग्रामीण क्षेत्र में गरीबों को कंबल दिया जाएगा इसके लिए सूची तैयार किया जा रहा है। जिला कोऑर्डिनेटर मनीष गुप्ता ने कहा कि टीम की ओर से लगभग 1100 जरूरतमंद को बीच कंबल का वितरण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि जिले में इन दिनों ठंड बढ़ गई है ऐसे में फुटपाथ पर गुजारा करने वाले लोगों को काफी दिक्कत होता है। इसी को देखते हुए कंबल का वितरण किया जाएगा । संरक्षक अभिषेक तिवारी ने कहा कि मानव जीवन यही सबसे बड़ा कर्तव्य है जो लोग ऐसा करते हैं।
वह इंसानियत की मिसाल पेश करते हैं। उनके जीवन का सच्चा अर्थ गरीब और जरूरतमंदों को मदद करना ही है। मौके पर विवेक गुप्ता, सोशल मीडिया प्रभारी सूरज गुप्ता, आलम आरा, उषा देवी, विद्या ठाकुर इमरान अख्तर, सोनू कुमार, प्रिया गुप्ता, कमलेश मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play