गढ़वा :
गढ़वा रामगढ़ में आयोजित झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गढ़वा जिला की 20 सदस्यीय टीम सोमवार को शक्तिपुंज एक्सप्रेस से रवाना हो गई।
20 सदस्यीय टीम को संघ के पदाधिकारियों ने जीत की शुभकामना देते हुए रवाना किया
इस मौके पर संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडेय ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी लोग प्रतियोगिता में पूरे मनोयोग से और जज्बा के साथ खेल को खेलें आप गढ़वा के नाम को राष्ट्र स्तर पर ले जाएं। संसाधन के अभाव में प्रतिभा कुंठित नहीं होती है और आप लोग इसे सही साबित भी कर रहे हैं| कम संसाधन में आप लोग बहुत बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं| जिसका परिणाम है टेबल टेनिस मे हम राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए जो मेहनत कर रहे है उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए आप जा रहे है।आप प्रतियोगिता में जिला को चैम्पियन बनाने के साथ साथ चैम्पियन बनकर आए।आप अपने खेल का शत प्रतिशत लगा दे तो आपको जीत से कोई रोक नहीं सकता है, अभिभावक और संघ आपके बेहतर के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा की आप बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपना और जिला का नाम रौशन करे,संघ आपको हर संभव मदद करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि स्टेट चैंपियनशिप में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को ड्रेस उपलब्ध कराने की बात कही गई थी |संघ ने सभी खिलाड़ियों को ड्रेस उपलब्ध करा दी है। सचिव आनंद सिन्हा ने कहा की मंगलवार से रामगढ़ में 22 वीं झारखंड स्टेट टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित है |उक्त प्रतियोगिता में गढ़वा की बीस सदस्यीय टीम भाग लेने जा रही है।
टीम के खिलाड़ी बेहतर खेल का प्रदर्शन कर जिला का नाम रोशन करेंगे। टीम में विवेक कुमार दुबे,ऋषभ राज,अमल कुमार ठाकुर,,अमन कुमार पाल,अनिमेष कुमार पाण्डेय,रौशन कुमार पाल,नितीश कुमार मेहता,अनिल कुमार मेहता,हर्षित कुमार पाण्डेय,सचिन कुमार रवि
हिमांशु पाल,उज्ज्वला कुमार
मयंक राज,अंजली कुमारी,आयुषी कुमारी,रिद्धि सिंह,आयुषी कुमारी पाण्डेय,अभिजीत यादव,आयुषी कुमारी दुबे को शामिल किया गया है। टीम के कोच संघ के कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार दुबे को बनाया गया है।