:
सगमा प्रखण्ड के घघरी गाँव निवासी अमरनाथ यादव पिता सूरज यादव ने अंचल पदाधिकारी सगमा सह बीडीओ के ऊपर मोटेसन नही करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के साथ जिले के सभी वरीय पदाधिकारी को आवेदन दिया है ।
उक्त आवेदन में कहा गया है मेरे द्वारा अंचल पदाधिकारी सगमा के पास मोटेसन के लिए बीते 29 फरवरी 2022 को केवला केस संख्या 7/2022 को मोटेसन के लिए अंचल कार्यलय सगमा को दिया था मगर 118 दिन बाद उसे रिजेक्ट कर दिया गया है संपर्क करने पर अंचल पदाधिकारी द्वारा 15 हजार रुपए की मांग किया गया कहा गया कि जबतक इतना रुपए नहीं मिलेगा मोटेसन नहीं हो सकता है साथ ही कहा गया कि ज्यादा होशियार बनोगे तो सरकारी काम मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कर दूंगा ।
उक्त आवेदन को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन उपयुक्त गढ़वा व अनुमंडल पदाधिकारी श्री बंसीधर नगर को प्रेषित किया गया है ।आवेदन कहा गया है उक्त स्थिति को देखते हुए श्रीमान से आग्रह है कि इसकी जाँच कर उचित कार्रवाई किया जाए
इधर अंचल पदाधिकारी सगमा सत्यम कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उक्त केवला में गत सर्वे व हाल सर्वे दोनों के आधार पर रजिस्ट्री दर्ज किया गया है जबकि गढ़वा जिले में हाल सर्वे ही मान्य है दोने सर्वे को देखते हुए उक्त केवला संख्या को निरस्त किया गया है ।