गढ़वा : खबर मंत्र के गढ़वा ब्यूरो चीफ तथा एसपीडी कॉलेज गढ़वा के प्राध्यापक प्रोफेसर धनंजय कुमार सिंह की माता जी यशोमती देवी (85) का निधन आज बुधवार को अहले सुबह हो गया। वे बिहार के औरंगाबाद जिला के वनहारा गांव में रह रही थी। बुधवार की अहले सुबह करीब दो बजे उन्होंने अंतिम सांस लिया। उनका अंतिम संस्कार आज ही गांव के पास स्थित पुनपुन नदी के तट पर किया जाएगा। धनंजय सिंह की माता जी के निधन की सूचना के बाद शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया है।
शोक व्यक्त करने वालों में नूतन टीवी परिवार से विवेकानंद उपाध्याय, नवनीत शुक्ला, कमलेश सिन्हा, संजय यादव, आयूष तिवारी, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ सियाराम शरण वर्मा, लव दुबे, सोनू कुमार, मो एनाम, आनंद सिंहा, बिनय कुमार, प्रताप तिवारी, डीएस पाठक, संजीव पांडेय, अंजनी उपाध्याय, शंभु नाथ दुबे आदि के नाम शामिल हैं।