whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27270915
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-22, 06:36 PM visibility 665
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा एनएच 75 गढ़वा-मुड़ीसेमर मार्ग पर श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलियाटोंगर मोड़ के समीप आटो व मोटरसाइकिल की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार सतीश कुमार 24 वर्ष पिता रमेश राम गंभीर रुप से घायल हो गया। वह श्रीबंशीधर नगर थाना क्षेत्र के अधौरा गांव का रहनेवाला है। सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसके स्वजन किसी निजी क्लिनिक में लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार सतीश कुमार मेराल थाना क्षेत्र के लातदाग स्थित पेट्रोल पंप से अपने घर लौट रहा था। इस दौरान यह घटना घटित हो गई। इस घटना में सतीश कुमार के सिर व पैर में गंभीर चोट लगी है। गढ़वा : एनएच 75 गढ़वा-मुड़ीसेमर मार्ग पर मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव के समीप मोटरसाइकिल सवार याकूब अंसारी पिता मुशाहेब अंसारी को भौंरों ने डंक मार कर घायल कर दिया।
घायल याकूब अंसारी डंडई थाना क्षेत्र के बैलाझखड़ा गांव का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार याकूब अंसारी गढ़वा अपने घर लौट रहा था। इस दौरान यह घटना घटित हो गई। भौरों के डंक से घायल याकूब अंसारी को घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से सदर अस्पताल भेजवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल, गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के झुमरी गांव निवासी प्रदीप कुमार बैठा की पत्नी संगीता देवी छत से गिरकर घायल हो गई। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार संगीता देवी अपने घर के छत पर चावल पसार रही थी। बिना रेलिंग की छत होने के कारण वह नीचे गिर गई। उसके सिर व कमर में चोट लगी है। गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के बाहुकुदर गांव निवासी गिरधारी सिंह की पुत्री राजो कुमारी मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार राजो कुमारी अपने गांव के सुकरुद्दीन अंसारी के साथ मोटरसाइकिल से रंका जा रही थी। इस दौरान रंका में वाहन चेंकिग अभियान चल रहा था। इससे बचने के लिए सुकरुद्दीन अंसारी अपनी मोटरसाइकिल को विपरीत दिशा में मोड़कर तेज रफ्तार से वहां से भागने लगा। इस क्रम में अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में राजो कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गई। गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के छोटकी रंका निवासी महेश राम की पुत्री रानी कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रानी कुमारी को उसकी मां ने घरेलू कामकाज को लेकर डांट फटकार किया था। इससे गुस्से में आकर रानी कुमारी ने चूहा मारने वाले कीटनाशक को खा लिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play