मेराल :
मेराल प्रखंड मुख्यालय स्थित सायर देवी मंदिर के प्रांगण में वर्ष के अंत एवं नववर्ष के आगमन के उपलक्ष में बैठक सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मंदिर में मूर्ति स्थापना को लेकर संजय भगत की अध्यक्षता में ग्रामीणों की एक बैठक की गई। बैठक में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर शायर देवी मंदिर के चारों ओर मां दुर्गा मां काली मां शीतला एवं बजरंगबली के मूर्ति स्थापित करने पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। इसमें मुन्ना सिंह उर्फ अनिल कुमार सिंह के द्वारा मां काली मां शीतला के मूर्ति श्रृंगार सजावट के साथ अपनी ओर से मंदिर कमेटी को देने की घोषणा किया गया। जबकि अजय प्रसाद गुप्ता के द्वारा महावीर मंदिर निर्माण के साथ बजरंगबली के मूर्ति देने की घोषणा किया गया है।
इसी तरह तालो प्रसाद सोनी के द्वारा अपनी ओर से मां दुर्गा की मूर्ति देने की घोषणा किया गया। इससे पूर्व मंदिर कमेटी के लोग बाराणसी जाकर स्थापित किए जाने वाले मूर्ति की कीमत की पता लगाया था। जिसमें दो लाख 200000 से अधिक कीमत चारों मूर्ति की दुकानदार द्वारा बताया गया है। उक्त सभी चारों मूर्ति को तीन लोगों ने अपने ओर से मंदिर को देने की घोषणा कर उपस्थित लोगों के दिल को जीत लिया।
आपसे विचार-विमर्श के बाद समिति के लोगों ने निर्णय लिया कि आगामी 1 फरवरी को मंदिर से होते हुए यूरिया नदी से कलश में जल भरकर शोभायात्रा निकाला जाएगा। जबकि 2 फरवरी को सभी मूर्तियों का अन्नाधिवास, जलाधिवास ,फूलधीवास कराने के साथ रात्रि में शयन कराया जाएगा।
3 फरवरी को मूर्ति के साथ नगर भ्रमण करते हुए सायर देवी मंदिर के प्रांगण में चारों मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा कराने के बाद हवन एवं ब्राह्मण भोजन कराया जाएगा। जबकि 4 फरवरी को भंडारे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी गायक के द्वारा कराते हुए का समापन कर दिया जाएगा। इस मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में कमेटी में अध्यक्ष संजय भगत उपाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद रामसागर महतो विजय प्रसाद गुप्ता प्रमोद महाजन अजय प्रसाद गुप्ता सुनील कुमार कालिया कामेश्वर सिंह को बनाया गया है। जबकि सचिव कृष्णा प्रसाद कुशवाहा मुख्य संरक्षक प्रेमचंद प्रसाद कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल तथा संरक्षक विजय प्रसाद विनोद प्रसाद , राजेंद्र प्रसाद, मोतीचंद प्रसाद ,अंबिका यादव, गुप्तेश्वर प्रसाद एवं मुनाराम को बनाया गया है।
इस अवसर पर रुपू महतो अर्जुन प्रसाद कुशवाहा रविंद्र प्रसाद अशोक राम सुनील सिंह नवीन जायसवाल दिपलेश्वर कुमार सत्यनारायण महतो डॉ विनोद भगत डॉ सुरेंद्र प्रसाद विष्णु प्रसाद यादव सुनेश्वर प्रसाद, शंभू दुबे सुनिल सिंह सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।