whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269397
Loading...


श्रीरामलला मंदिर सोनपुरा, गढवा के प्रशाल में भारतीय शिक्षण मंडल ,गढ़वा के द्वारा निर्धारित भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-22, 04:04 PM visibility 674
Share



श्रीरामलला मंदिर सोनपुरा, गढवा  के प्रशाल में भारतीय शिक्षण मंडल ,गढ़वा के द्वारा निर्धारित भारत माता पूजन कार्यक्रम संपन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : श्रीरामलला मंदिर सोनपुरा, गढवा के प्रशाल में भारतीय शिक्षण मंडल ,गढ़वा के द्वारा निर्धारित भारत माता पूजन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी लोगों द्वारा भारत माता एवं नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पार्चन गढ़वा जिले की प्रथम कवयित्री अंजलि शाश्वत द्वारा किए गए पुष्पार्चन मंत्रोच्चार के साथ की गई। इसके बाद ध्येय श्लोक का वाचन भारतीय शिक्षण मंडल गढ़वा के संयोजक रवीन्द्र कुमार ओझा , ध्येय वाक्य वंशीधर प्रसाद एवं प्रार्थना मार्कण्डेय तिवारी के द्वारा किया गया। अंजलि शाश्वत की कविता "देश की सीमा पर लड़ने वाला हर एक जवान,घर से निकलता है लेकर सीने में तूफान..." मुख्य अतिथि एवं वक्ता सेवानिवृत बैंक मैनेजर एवं पतंजलि योग समिति के राज्य प्रभारी रास बिहारी तिवारी द्वारा बहुत गहराई से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बारे में विस्तार से बताया।
आजाद हिन्द सरकार के गठन से पहले एवं बाद के बारे में जानकारी देते हुए 30 दिसम्बर 1943 की महता को बताया। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के बताए मार्गों पर चलकर कर युवाओं को भारत को विश्व गुरू बनाने में अपना योगदान देने का प्रयास करना चाहिए। इसके पश्चात अंजलि शाश्वत द्वारा भारत माता की आरती को स्वर दिया। सभी लोगों ने भारत माता की आरती उतारने के उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम में शुरु से अंत तक हर कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने वाली अंजलि शाश्वत ने भोजपुरी में शिक्षकों की वर्तमान दशा पर स्वरचित कविता "सरकारी शिक्षक" बहुत सुन्दर स्वर में प्रस्तुत किया। लोगों द्वारा इसकी काफी सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती झारखंड प्रांत के मंत्री नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने किया।
आयोजन को सफल बनाने में रवींद्र ओझा,मार्कण्डेय तिवारी,वंशीधर प्रसाद,अंजलि शाश्वत तथा कुमार गौरव गर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में शिव कुमार राम, कुमार गौरव गर्ग , पी.के. मिश्र, अखिलेश कुमार पाण्डेय,सुधांशु कुमार पाण्डेय, संजय कुमार सिंह,पंकज कुमार पाण्डेय,विजय कुमार शर्मा, शारदा कुमारी,माधुरी कुमारी आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play