whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27268258
Loading...


बीरबल पंचायत के लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली में हेराफेरी की मुखिया से शिकायत करते हुए किया हंगामा

location_on धुरकी access_time 31-Dec-22, 03:03 PM visibility 662
Share



बीरबल पंचायत के लाभुकों ने जन वितरण प्रणाली में हेराफेरी की मुखिया से शिकायत करते हुए किया हंगामा


एस के चौबे check_circle
संवाददाता



: सगमा प्रखण्ड स्थित बीरबल गांव के राशन कार्डधारियों ने मुखिया को आवेदन देकर डीलर पर कार्रवाई की मांग किया है । विदित हो कि सगमा प्रखण्ड के पंचायत मुख्यालय बीरबल गांव में जनवितरण प्रणाली का तीन दुकान अवस्थित है । मुखिया को आवेदन देने के लिए भारी तीनो दुकान के लाभुक भारी संख्या में उपस्थित थे । आवेदन देने वाले लाभुकों का कहना है कि एक दुकान सुरेश राम के नाम से आवंटित है जबकि दो दुकान महिला समूह के महिला विकास समिति व नारी विकास समिति के नाम पर संचालित होता है ।स्थिति यह है कि तीनों जनवितरण प्रणाली के दुकानदार प्रतिमहिना हेराफेरी कर अनाज कम दे रहे है इसतरह की स्थिति एक मुफ्त राशन व एक पैसा देकर लेने के कारण उत्पन्न हो रहा है ।
किसी महीने में पैसा वाला राशन देकर कहा जाता है कि मुफ्त वाला राशन नहीं आया है जबकि प्रत्येक माह दोनों प्रकार का राशन मिलता है । इस संबंध में मुखिया इंदजीत कुषवाहा का कहना है कि राशन लाभुकों के ने डीलर के ख़िलाफ़ कम राशन देने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है उक्त आवेदन को प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सह बीडीओ को देकर कार्रवाई की मांग करूँगा । आवेदन लेने के बाद मुखिया इंद्रजीत कुसवहा ने सभी डीलर को पंचायत भवन बुलाकर कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आपलोग गरीबो का राशन डकार रहे है हम किसी भी परिस्थिति में आप लोगो के विरुद्ध वरीय पदाधिकारियो को आवेदन सुपुर्द कर कार्रवाई की मांग करूँगा । जबकि इस संबंध में डीलरों का कहना है कि गाड़ी के अभाव में मुफ्त वाला राशन नही आ सका सिर्फ पैसा वाला राशन आया है इस लिए सिर्फ पैसा वाला राशन वितरण किया जा रहा है मुफ्त वाला राशन भी एक दो दिन के अंदर वितरण कर दिया जाएगा ।
इधर आपूर्ति पदाधिकारी सह सगमा बीडीओ सत्यम कुमार ने दूरभाष पर बताया कि लाभुकों द्वारा मिले आवेदन के आलोक में इसकी जांच किया जाएगा आरोप सही पाए जाने पर डीलरों के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play