whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27265182
Loading...


उपायुक्त ने 2022 में विभिन्न आम जनों की विकास योजनाओं से जुड़े उपलब्धियों से कराया अवगत

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-22, 08:02 PM visibility 658
Share



उपायुक्त  ने 2022 में  विभिन्न आम जनों की विकास योजनाओं से जुड़े उपलब्धियों से कराया अवगत


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : उपायुक्त गढ़वा रमेश घोलप द्वारा स्थानीय परिसदन भवन गढ़वा में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रेस मीडिया के सभी प्रतिनिधिगण उपस्थित हुए। उपायुक्त श्री घोलप ने मुख्य रूप से इस वर्ष सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं विभिन्न योजनाओं में गढ़वा जिले द्वारा प्राप्त किए गए उपलब्धियों एवं अन्य विकासात्मक कार्य के बारे में लोगों को अवगत कराया। सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं लेकिन जनकल्याणकारी योजनाओं एवं जिला प्रशासन द्वारा गैर कानूनी कृत्यों में सम्मिलित लोगों के विरुद्ध किए गए कार्यवाही से लोगों को अवगत कराया गया।*_ _*उपलब्धियों की कड़ी में उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश पर बरगढ़ प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बूढ़ा पहाड़ में स्थित लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु प्रशासन द्वारा कई महत्वपूर्ण प्रयास किए गए।
*_ _*जिले के सबसे दूरस्थ सुदूरवर्ती क्षेत्र बुढा पहाड़ जो दशकों से नक्सलियों का गढ़ रहा था, वहाँ सरकार के निर्देश के आलोक में 12 अक्टूबर 2022 को गढ़वा जिले के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, सीआरपीएफ 172 बटालियन के समादेष्टा सहित जिले के सभी पदाधिकारी दुर्गम बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र के टेहरी पंचायत के खपरी महुआ ग्राम में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। आयोजित शिविर में सरकार की योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया एवं कई लोगों को योजनाओं से आच्छादित किया गया। माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर बूढ़ा पहाड़ स्थित सभी ग्रामों में डोर टू डोर सर्वे कराकर वहां के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है।
उक्त के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में निम्न प्रकार से उपलब्धियां प्राप्त की गई है:-*_ ◆ सर्वजन पेंशन योजना के तहत 64 लाभुकों को लाभान्वित किया गया, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अंतर्गत 220, मनरेगा के तहत 53, राशन कार्ड के तहत 51, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत 111, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत 08, जेएसएलपीएस के 44, किसान क्रेडिट कार्ड के 13, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना के 11, बिरसा आवास योजना के तहत 06, 15वें एवं 14वें वित्त की योजना में 02, बीज वितरण में 35, कंबल वितरण में 327, ई-कल्याण छात्रवृत्ति के तहत 57, आधार कार्ड का निर्माण 54 लोगों को, गोल्डन कार्ड 8 लोगों को, बैंक खाता है 33 लोगों का एवं श्रम कार्ड का निर्माण 25 लोगों के बीच किया गया।
अति नक्सल प्रभावित बूढ़ा पहाड़ के परिवारों को सरकारी लाभ से अच्छा धन से संबंधित कुछ विवरण इस प्रकार है:- 1️⃣ लाभान्वित परिवार के मुखिया हलकन कोरवा पिता लखन कोरवा, ग्राम तुरेर पंचायत टेहरी प्रखंड बरगढ़ को मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड (स्वयं एवं पत्नी को), आयुष्मान कार्ड, स्कूल किट (पुत्री), पेंशन, राशन, धोती साड़ी, मनरेगा योजना की स्वीकृति के तहत दीदी बाड़ी योजना एवं पशु शेड, पशुधन योजना, बिरसा आवास, कंबल वितरण एवम बिरसा फसल विस्तार बीज वितरण से लाभान्वित किया गया। 2️⃣ लाभान्वित परिवार के मुखिया धिरण बृजिया पिता श्रीलाल बृजिया ग्राम तूमेर पंचायत टेहरी प्रखंड बरगढ़ को मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड (स्वयं एवं पत्नी को), आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन, धोती साड़ी, पशुधन योजना, प्रधानमंत्री आवास, कंबल वितरण एवम बिरसा फसल विस्तार बीज वितरण से लाभान्वित किया गया।
3️⃣ लाभान्वित परिवार के मुखिया मंगन किसान पिता प्रभु किसान, ग्राम पंचायत टेहरी प्रखंड बरगढ़ को मनरेगा जॉब कार्ड, ई-श्रम कार्ड (स्वयं एवं पत्नी को), आयुष्मान कार्ड, पेंशन, राशन, धोती साड़ी, मनरेगा योजना की स्वीकृति के तहत दीदी बाड़ी योजना एवं पशु शेड, पशुधन योजना, प्रधानमंत्री आवास, कंबल वितरण, बैंक पासबूक, आधार कार्ड एवम बिरसा फसल विस्तार बीज वितरण से लाभान्वित किया गया। _*उपायुक्त श्री घोलप ने कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा इस वित्तीय वर्ष में सरकार की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम ने मेहनत किया है। विशेष रूप से गढ़वा जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरगढ़ प्रखंड के बूढ़ा पहाड़ में माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन की पूरी टीम ने 12 अक्टूबर 2022 को स्थल पर जाते हुए वहां के लोगों का डोर टू डोर सर्वे करते हुए उन्हें विभिन्न सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया है।
इसके अतिरिक्त उनके लिए पेयजल की व्यवस्था, विद्युत, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य उपकेंद्र, कल्वर्ट, नेटवर्क की व्यवस्था, बच्चों के लिए खेल का मैदान निर्माण आदि कार्य भी प्रारंभ किया जा रहा है। बुढा पहाड़ को नक्सल मुक्त होने के उपरांत वहां के लोगों के लिए अन्य मूलभूत आवश्यकताओं की व्यवस्था लोगों तक पहुंचाने में जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्य किया है।*_ इसी प्रकार गढ़वा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निवास करने वाले मुसहर परिवारों की स्थिति के उन्नयन के क्षेत्र में भी जिला प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाते हुए उनके उन्नयन का कार्य किया है। *वर्षों से उपेक्षित मूसहर परिवारों के द्वार पर पहुंचा जिला प्रशासन* *सर्वे के पश्चात योजनाओं से किया जा रहा आच्छादित* उपायुक्त, गढ़वा रमेश घोलप द्वारा बताया गया कि आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में क्षेत्र भ्रमण के दौरान यह सूचना मिली थी कि विभिन्न प्रखंडों में विपरीत परिस्थितियों में मुसहर परिवार निवास करते हैं।
इनके पास आधारभूत सुविधा जैसे- आधार कार्ड, राशन कार्ड, श्रम कार्ड, पेंशन, आवास आदि उपलब्ध नही है तथा इनके बच्चें शिक्षा से वंचित हैं। फलस्वरूप इन मुसहर परिवारों को विकास के मुख्य धारा में लाने के लिए तथा विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के लिए माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निदेश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा पहली बार गढ़वा जिला अंतर्गत निवासी सभी मुसहर परिवारों का डोर टू डोर सर्वे कराकर सभी विभागों द्वारा इनका आधार कार्ड, राशन, पेंशन, आवास, बच्चों का स्कूल में नामांकन के साथ-साथ सरकार द्वारा संचालित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं से आच्छादित करने का कार्य किया जा रहा है। माह नवंबर 2022 से दिसंबर 2022 के कालावधी के दौरान सर्वे के पश्चात अब तक प्राप्त उपलब्धियां निम्न प्रकार है:- ➡️अब तक मुसहर परिवार की संख्या 275 ➡️अब तक कुल मुसहर जनसंख्या 1141 ➡️ आधार कार्ड निर्माण 447 ➡️ बैंक खाता 80 ➡️ सर्वजन पेंशन योजना 23 ➡️ राशन कार्ड 62 ➡️ आवास 30 ➡️ भूमि पट्टा 35 ➡️ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना 26 ➡️सरकारी विद्यालय में नामांकन 125 ➡️ श्रम कार्ड/जॉब कार्ड 52 ➡️कंबल वितरण 459 एवं ➡️ मनरेगा के तहत पशु शेड की स्वीकृति 26 है।
मुसहर परिवारों को सरकारी लाभ से आच्छादन से संबंधित कुछ विवरणी इस प्रकार है:- 1️⃣ लाभान्वित परिवार के मुखिया विजय मुसहर, पिता रामप्रीत मुसहर, ग्राम कल्याणपुर पंचायत कल्याणपुर प्रखंड गढ़वा को मनरेगा जॉब कार्ड, स्कूल किट (पुत्री को), पेंशन, धोती साड़ी, मनरेगा योजना स्वीकृति (पशु शेड), पशुधन योजना (सुकर पालन) एवं कंबल वितरण किया गया। 2️⃣ लाभान्वित परिवार के मुखिया बिहारी मूसहर पिता रामप्रीत मुसहर, ग्राम कल्याणपुर पंचायत कल्याणपुर प्रखंड गढ़वा को मनरेगा जॉब कार्ड, स्कूल किट (पुत्री को), पेंशन, धोती साड़ी, मनरेगा योजना स्वीकृति (पशु शेड), पशुधन योजना (सुकर पालन) एवं कंबल वितरण किया गया एवं 3️⃣ लाभान्वित परिवार के मुखिया प्रमिला मुसहरीन पति सुरेश मूसहर, ग्राम कल्याणपुर पंचायत कल्याणपुर प्रखंड गढ़वा को मनरेगा जॉब कार्ड, स्कूल किट (पुत्री को), पेंशन, धोती साड़ी, मनरेगा योजना स्वीकृति (पशु शेड), पशुधन योजना (सुकर पालन), कंबल वितरण तथा भीम राव अम्बेडकर आवास से लाभान्वित किया गया।
*साथ ही जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि अहर्ता रखने वाले परिवारों को आवास हेतु जमीन, सभी को जाति प्रमाण पत्र, पेयजल एवं बिजली की व्यवस्था मनरेगा के तहत कार्य उपलब्ध कराने आदि का कार्य प्रक्रियाधीन है।* _*इसी प्रकार सरकार द्वारा संचालित अन्य योजनाओं अथवा विकास कार्यों में किए गए कार्यों अथवा प्राप्त शिकायतों के बारे में अवगत कराते हुए बताया गया कि सुखाड़ को देखते हुए रोजगार सृजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि जो व्यक्ति बेरोजगार हैं उन्हें मनरेगा योजना के तहत जो भी चालू योजना है उनको प्राथमिकता के तौर पर पूर्ण कराया जा रहा है। तथा लेबर इंटेंसिव स्किमस के तहत उन्हें ज्यादा से ज्यादा पूर्ण कराने का कार्य किया जा रहा है।
इस वर्ष 41 हजार से ज्यादा योजनाएं पूर्ण हुए हैं तथा 32178 प्रधानमंत्री आवास योजना को जिले में पूर्ण कराया गया है जिसके बदौलत गढ़वा जिला राज्य भर में दूसरे नंबर पर स्थान पाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री सूखा राहत योजना के अंतर्गत लोगों के लगभग 2 लाख 10 हज़ार आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके अंतर्गत प्रथम चरण में 58450 कृषकों के खातों में सहायता राशि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों भेजी जा चुकी है एवं शेष का वेरिफिकेशन के उपरांत भुगतान हेतु कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है जिसे जनवरी माह के अंत तक पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि पीएमईजीपी, एससी/एसटी एट्रोसिटी एक्ट, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति अथवा कोई अन्य योजना हो तो सभी में गत वर्ष के मुकाबले इस वर्ष वृद्धि दर्ज करते हुए लाभुकों को ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित किया गया है।
पीडीएफ के अंतर्गत 34 दुकानों पर कार्यवाही की गई है जिसमें 10 लोगों का लाइसेंस भी रद्द किया गया है। मनरेगा के तहत विभिन्न योजनाओं में अनियमितता पाए जाने पर 43 योजनाओं में एफ आई आर दर्ज किया गया है। इसमें सम्मिलित सभी सरकारी कर्मी, मनरेगा कर्मी, जनप्रतिनिधि, जेई, वेंडरो आदि पर एफ आई आर दर्ज कराई गई है एवं सम्मिलित वेंडर को ब्लैक लिस्टेड करने का भी कार्य किया गया है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से जो क्लिनिक संचालित किए जाते थे वैसे 18 क्लिनिको को सील किया गया है एवं 08 पर एफ आई आर दर्ज किया गया है तथा लोगों को जेल भेजने का कार्य किया गया है, जिसका नतीजा रहा है कि अभी लोगों की काफी शिकायतें कम हो गई है एवं सरकारी अस्पतालों के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है।
खनन के तहत पिछले वर्ष जो एफ आई आर दर्ज किए गए थे उसकी तुलना में इस वर्ष ज्यादा एफ आई आर दर्ज किए गए हैं तथा आगे भी जिला प्रशासन ने सख्त निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार के गैरकानूनी कृत्य की सूचना प्राप्त होती है तो संबंधितों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी तथा गैर कानूनी कृत्य में सम्मिलित वाहनों पर राजसात की कार्यवाही की जा रही है। कुल मिलाकर उन्होंने कहा कि किसी भी योजना अथवा किसी भी कार्य में अनियमितता उजागर होती है तो जिला प्रशासन उनसे सख्ती से निबटने का कार्य करेगी।*_ उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस प्रतिनिधियों के अतिरिक्त उप विकास आयुक्त राजेश कुमार राय, अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह, निदेशक डीआरडीए दिनेश प्रसाद सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम, अनुमंडल पदाधिकारी रंका राम नारायण सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी साकेत कुमार पांडे, सामाजिक सुरक्षा निदेशक नीतीश कुमार निशांत आदि उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play