(अपनी पोस्ट की गई खबरों पर हर पाठक / दर्शक के लिए कमाएँ)
आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान से लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से अस्पताल परिसर से निकाला गया प्रभात फेरी
बंशीधर नगर :
श्री बंशीधर नगर-आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत आपके द्वार आयुष्मान अभियान से लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से प्रभात फेरी निकाला गया.
प्रभात फेरी अनुमंडलीय अस्पताल परिसर से निकलकर प्रखंड कार्यालय, कचहरी, बालविकास परियोजना होते हुए अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुआ.प्रभात फेरी में स्लोगन के माध्यम से लोगो को आपके द्वार आयुष्मान योजना को लेकर जागरूक किया गया. लाल ,पीला, गुलाबी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा. जिसमे गरीबो के लिए पांच लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाना है.प्रभातफेरी में डॉ अनुपमा, सीएचओ दिनेश मीणा, प्रखंड लेखा प्रबंधक करूणा कुमारी, एसटीटी सुभाष पासवान, बीटीटी सुनीता कुमारी, एमपीडब्ल्यू अशफाक अहमद, सहायक विपेश राज तमांग,एएनएम सुषमा गुप्ता, चंचला कुमारी,जीएनएम संचरिया तिग्गा, सहिया अनिता कुमारी, सरिता कुमारी, फुल कुमारी, रिंकू देवी, सुनैना देवी सभी सहिया उपस्थित थे.