whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27258373
Loading...


महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परंपरा के वाहक सुविख्यात लेखक , निर्माता व निर्देशक श्रद्धेय रामानंद सागर जी की जयंती स्थानीय मेलोडी मंडप , गढ़वा में मनाई गई।

location_on गढ़वा access_time 30-Dec-22, 05:28 PM visibility 662
Share



महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास  की परंपरा के वाहक सुविख्यात लेखक , निर्माता व निर्देशक श्रद्धेय रामानंद सागर जी की जयंती स्थानीय मेलोडी मंडप , गढ़वा में मनाई गई।


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा कला एवं समाज सेवा को समर्पित संस्था पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच , नवादा (गढ़वा) के द्वारा महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परंपरा के वाहक सुविख्यात लेखक , निर्माता व निर्देशक श्रद्धेय रामानंद सागर जी की जयंती स्थानीय मेलोडी मंडप , गढ़वा में मनाई गई। उपस्थित जनों द्वारा श्रद्धेय रामानन्द सागर के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन किया गया। विषय प्रवेश कराते हुए मंच के निदेशक नीरज श्रीधर स्वर्गीय ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामकथा को संस्कृत में लिखकर जग कल्याणार्थ प्रस्तुत किया। कालांतर में उसी रामकथा को जनसामान्य की भाषा में लिखकर गोस्वामी तुलसीदास ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र को घर-घर तक पहुँचाने का पुनीत कार्य किया।
जब जनसंचार का प्रमुख माध्यम दूरदर्शन बन रहा था तभी वैश्विक स्तर तक राम कथा को पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य कलाजयी धारावाहिक रामायण के माध्यम से रामानन्द सागर ने किया।इस आधार पर हम कह सकते हैं कि सर्व श्रद्धेय महर्षि वाल्मीकि एवं गोस्वामी तुलसीदास की परंपरा के वाहक थे रामानन्द सागर। कलाप्रेमी श्रवण शुक्ला ने कहा कि पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच द्वारा वर्तमान समय के गोस्वामी तुलसीदास जी के रूप में सुविख्यात रामानन्द सागर की जयंती मनाना सराहनीय कार्य है।विभिन्न प्रकार की समस्याओं को झेलते हुए जिस प्रकार से श्रद्धेय रामानन्द सागर ने रामायण धारावाहिक का निर्माण किया वह सभी के लिए प्रेरणाप्रद है। वैश्विक महामारी कोरोना काल में जब रामायण धारावाहिक का प्रदर्शन किया गया तो उसने लोगों को स्वतः होम क्वॉरेंटाइन रहने में मदद करने के साथ-साथ विश्व कीर्तिमान भी स्थापित किया।
ज्योतिषाचार्य श्याम नारायण पांडेय ने कहा कि रामानंद सागर बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उनके कृत्यों को जन-जन तक पहुँचाने का जो कार्य पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच के माध्यम से किया जा रहा है वह अत्यंत प्रशंसनीय है। संगीत शिक्षक पी.के. मिश्रा ने कहा कि श्रद्धेय रामानन्द सागर ने इस जग को जो दिया है वह अतुल्य है। उन्होंने अपने कालजयी धारावाहिक रामायण के निर्माण से यह सिद्ध कर दिया कि कला मानव के कल्याण के लिए किस प्रकार से उपयोगी हो सकती है। नवोदित कवि सौरभ कुमार तिवारी ने "हम कथा सुनाते हैं राम सकल गुणधाम की, यह रामायण है पुण्य कथा श्रीराम की..." प्रस्तुत किया। आयोजन को सफल बनाने में दयाशंकर गुप्ता , श्याम नारायण पांडेय, कुमार गौरव गर्ग आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play