whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222494
Loading...


भाजपा ने हेमंत सरकार के खिलाफ किया आक्रोश मार्च

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-22, 07:01 PM visibility 851
Share



भाजपा ने  हेमंत सरकार के खिलाफ  किया आक्रोश मार्च


नितेश कुमार तिवारी check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रितेश चौबे की अध्यक्षता में हेमंत सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय से जिला समाहरणालय तक किया गया। आक्रोश मार्च के दौरान जिला समाहरणालय पर कार्यकर्ताओं ने हेमंत सरकार वापस जाओ.. गढ़वा विधायक मिथलेश ठाकुर वापस जाओ.. हेमंत सरकार मुर्दाबाद... कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि झामुमो सरकार लुट झुठ और भ्रष्टाचार के तीन वर्ष पुरा हुए। हेमंत सरकार में अपराध लुट हत्या माफिया राज बढ़ा है विकास कार्य बिल्कुल ठप पड़ा हुआ है हेमंत सरकार ने तीन साल गुजर जाने के बाद भी अब तक राज्य में एक भी विकास का काम नहीं किया है चारों तरफ त्राहिमाम मचा हुआ है झामुमो सरकार में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं बेरोजगारी चरम पर है उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर गढ़वा जिला सहीत पुरे झारखंड के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है बालु का अवैध कारोबार चल रहा है गरीब जनता को घर बनाने के लिए बालु नहीं मिल रहा है गरीब जनता को इस सरकार ने लुटने का काम किया है आने वाले समय में जनता फैसला करेगी।
तीन साल में सिर्फ केन्द्र सरकार का काम दिख रहा है झामुमो के मंत्री विधायक केन्द्र सरकार के काम का झुठा श्रेय लेने में लगे रहते हैं। पुर्व लोकसभा प्रत्याशी जवाहर पासवान ने कहा कि झामुमो सरकार में जनता को सिर्फ लुटा गया है। युवा महिला व्यवसायी किसान हर वर्ग त्रस्त है उन्होंने कहा कि गढ़वा विधायक सह मंत्री मिथलेश ठाकुर ने गढ़वा जिले को बर्बाद कर दिया है युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है गरीब जनता को लुटा जा रहा है बालु का अवैध कारोबार खुलकर चल रहा है इसमें मंत्री से मुख्यमंत्री तक माफिया को संरक्षण प्रदान करने में लगे हुए हैं हेमंत सरकार गलत नियोजन नीति बनाकर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि झामुमो सरकार में युवा त्राहि त्राहि कर रहे हैं महिलाओं के ऊपर अत्याचार बढ़ा है बेटियां सुरक्षित नहीं है गरीब जनता बालु के अभाव में अपना घर नहीं बना पा रहे हैं लेकिन हेमंत सरकार के मंत्री विधायक खुलकर झारखंड को दोनों हाथों से लुट रहें हैं मंत्री के संरक्षण में माफिया राज गुण्डा राज चल रहा है जनता भय के माहौल में जीने को मजबुर है उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जो विकास कार्य किया था।
उसका उल्टा हेमंत सरकार विनाश कार्य कर रही है गढ़वा जिला में बिजली व्यवस्था चौपट हो चुका है प्रधानमंत्री आवास बनाने के लिए गरीब को बालु नहीं मिल रहा है लेकिन खुलेआम अवैध कारोबार चल रहा है। भाजयुमो हेमंत सरकार में हो रहे अवैध कारोबार का खुलकर विरोध करते रहेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष उमेश कश्यप भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अविनाश पासवान महामंत्री विकास तिवारी जिला मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय नवीन जायसवाल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता गुप्ता पार्वती सिंह सुरेन्द्र विश्वकर्मा मुरारी यादव अरविंद धर दुबे मनीष गुप्ता अभिषेक तिवारी डॉ लालमोहन उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद संतोष चंद्रवंशी बलराम यादव रविन्द्र साव राघो चंद्रवंशी बिपिन तिवारी धर्मेन्द्र कुमार अनित तिवारी नीतीश पटेल अरविंद प्रजापति प्रिंस तिवारी विकास तिवारी छोटु यादव ओमप्रकाश पासवान अभिमन्यु गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play