गढ़वा :
गढवा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा मोहल्ला निवासी शंकर गौड़ की पत्नी शकुंतला देवी आग में जलकर जख्मी हो गयी उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि ठंड के कारण खाना बनाने वाली कोयले की चूल्हे पर पीठ को सेक रही थी इसी दौरान उसके कपड़े में आग पकड़ लिया इसके बाद घर के लोग द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने शकुंतला देवी के आग बुझा कर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के सिवरि गांव निवासी बबलू पाल की पत्नी वृंदा देवी धान को कुटाने के दौरान गिरकर घायल हो गई उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में बताया गया कि बिंदा देवी धन कुटनी मशीन में धान डाल रही थी इसी दौरान गिरकर घायल हो गई घटना के बाद परिजन द्वारा उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।