बंशीधर नगर :
नाबार्ड द्वारा प्रखंड के सुलसुलिया गांव में बुधवार को एफपीओ के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।
सदस्यता अभियान का शुभारंभ बतौर मुख्यातिथि नाबार्ड के डीडीएम लक्ष्मण कुमार, प्रमुख उर्मिला देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेष चौबे, आत्मा गढ़वा के तकनीकी प्रबन्धक दयानंद पाण्डेय, हलीवन्ता मुखिया सविता देवी ने संयुक्त रूप से बलदाउ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नाबार्ड के डीडीएम लक्ष्मण कुमार ने कहा कि गढ़वा जिले के 94 प्रतिशत किसान कम जोत वाले हैं। यैसे किसानों के लिए एफपीओ काफी मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि अब सरकार किसानों को हर सुविधा का लाभ एफपीओ के माध्यम से दे रही है।
उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को एफपीओ से जुड़ने का अपील किया। उन्होंने कहा कि कहा खेती को दो तरीके से लाभप्रद बनाया जा सकता पहला लागत खर्च कम करके एवं दूसरा उत्पादित उपज को बेहतर मूल्य पर बेचकर। उन्होंने कहा कि एफपीओ से जुड़कर किसान इन दोनों तरीको पर बेहतर कार्य कर सकते हैं। 20 सूत्री अध्यक्ष शैलेष चौबे ने कहा कि बिना संगठन के किसी भी क्षेत्र में तरक्की संभव नहीं है। जिन जिन राज्य के किसान संगठित हुए हैं वहां के किसानों ने उन्नति किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को संगठित खेती करने में एफपीओ काफी मददगार साबित हो रहा है। एफपीओ से जुड़े किसान बाजार के मांग के अनुरूप सामुहिक खेती कर उपज का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम को प्रमुख उर्मिला देवी, मुकेश चौबे, लक्ष्मण राम, तकनीकी प्रबन्धक दयानंद पाण्डेय आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कमलेश पाण्डेय ने किया। इस दौरान डीडीएम लक्ष्मण कुमार ने सदस्य बने लोगों को सदस्यता पर्ची प्रदान किया।