whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27207416
Loading...


पिता-पुत्री की मौत से गांव में छाया मातम

location_on भंडरिया access_time 11-Aug-20, 08:56 PM visibility 673
Share



						पिता-पुत्री की मौत से गांव में छाया मातम


भंडरिया check_circle
संवाददाता



भंडरिया : भंडरिया थाना क्षेत्र के जमौती गांव निवासी अर्जुन तिर्की और उनकी बेटी इंदु कला तिर्की की सड़क दुर्घटना में हुई एक साथ मौत के बाद घर में मातम का माहौल कायम है।घर के लोगों को जैसे ही सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने की खबर मिली लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अर्जुन की पत्नी फिलोमिना तिर्की ने बताया कि उनके पति और बेटी की मौत की सूचना उनकी बेटी इंदु कला तिर्की के मोबाइल से ही सूचना मिली कि यह दोनों की सड़क दुर्घटना में दोनों की मृत्यु हो गई है। घटना के बाद मृतका की मोबाइल से किसी ने उसके परिजनों को इसकी खबर दी थी। मृतका के पत्नी फीलोमीना तिर्की ने कहा कि उनके पति मृतक अर्जुन, मृतिका बेटी इंदु कला तिर्की की मैट्रिक के सर्टिफिकेट लेने डालटेनगंज जा रहे थे।
उनकी बेटी मृतका इसी वर्ष मैट्रिक के परीक्षा फस्ट डीविजन से पास की थी। सहोदय मिशन स्कूल डालटेनगंज में पढ़ रही थी। इससे इंटर में एडमिशन लेने के लिए मैट्रिक के मूल प्रमाण पत्र के लेने जा रहे थे मृतका के मां ने कहा कि इस सड़क दुर्घटना से एक साथ उनके पति और बेटी की मृत्यु के घटना सुनने के बाद लगा कि सर पर पहाड़ टूट गया है। सपना था कि बेटी के अच्छे शिक्षा दे कर ऑफिसर बनायेंगे। 60 वर्षीय मृतक अर्जुन तिर्की लॉकडाउन डाउन में सभी गाड़ियां बंद हो जाने के कारण अपने टीवीएस लूना बाइक से बेटी के लेकर उसकी स्कूल डालटेनगंज में जा रहे थे। ट्रैक्टर के साथ उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई और मौके पर ही पिता और पुत्री की मौत हो गई। मृतक की पत्नी फिल मीना तिर्की ने कहा कि यह सबसे छोटी बेटी थी और इसे कर्ज ले ले कर अच्छा शिक्षा दिला रहे थे, ताकि अच्छी नंबर लाकर बड़ी अफसर बनाएं।
परंतु ईश्वर को यह मंजूर नहीं थी और सड़क दुर्घटना में उसकी मिट्टी की मृत्यु हो गई। उन्होंने कहा कि उनके 5 पुत्र और 4 पुत्री हैं, भरा पूरा घर है। परंतु एक साथ पिता और पुत्री की मृत्यु के बाद घर में मातम का माहौल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play