रमना (गढ़वा) : गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी सा जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने मंगलवार को रमना प्रखंड के कई पीडीएस दुकानों का औचक निरीक्षण करते हुए उठाव वितरण पंजी का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में प्रवासी श्रमिकों तथा प्रतीक्षारत लाभुकों के बीच राशन वितरण नहीं किए जाने नाराजगी जाहिर करते हुए 2 दिनों के अंदर प्रवासी श्रमिकों और प्रतीक्षारत लाभुकों के बीच राशन वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। निर्देश अमल में नहीं लाए जाने की स्थिति में कानून सम्मत कार्रवाई की भी चेतावनी दिया है।
इसी क्रम में उन्होंने रमना के सरकारी राशन गोदाम का भी निरीक्षण किया गोदाम का कामकाज संभाल रहे सहायक राहुल प्रकाश से उठाव और वितरण की संपूर्ण जानकारी प्राप्त किया।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रदीप कुमार के औचक निरीक्षण के बाद रमना के पीडीएस दुकानदारों में हड़कंप मच गई है। मौके पर बीडीओ यशवंत नायक, सहायक अजीत कुमार व कई कर्मी उपस्थित थे।