whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167655 readers visited
Loading...

Advertisement

कोविड-19 का जायजा लेने भंडरिया पहुंचे डीसी एसपी, आम लोगों के बीच वितरित किया मास्क

location_on भंडरिया access_time 11-Aug-20, 03:14 PM visibility 691
Share



						कोविड-19 का जायजा लेने भंडरिया पहुंचे डीसी एसपी, आम लोगों के बीच वितरित किया मास्क
भंडरिया में जायजा लेते डीसी व एसपी


संवाददाता check_circle
संवाददाता



भंडरिया : गढवा उपायुक्त राजेश कुमार पाठक व पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश राव खोतरे मंगलवार को भंडरिया प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। यहां दोनों अधिकारियों ने कोरोना पॉजिटिव पुलिसकर्मियों की इलाज की स्थिति का जायजा लिया साथ ही भंडरिया प्रखंड मुख्यालय में कोरोना को ले बरते जा रहे एतिहात का भी जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस इंस्पेक्टर सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ कोविड-19 व मनरेगा से संचालित योजनाओं का समीक्षा बैठक किया। इस मौके पर गढवा जिला उपायुक्त ने बताया कि कोविड-19से संक्रमित हमारे पुलिस जवान के सुचना मिलनें के बाद उनके इलाज से संबंधित जानकारी ली गई।
Advertisement
साथ ही बेहतर इलाज के लिए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। साथ ही उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मी के हड़ताल पर रहनें के बावजुद भी प्रखंड में संचालित मनरेगा योजना सुचारु रूप से चल रहें हैं। इसमें ग्रामीणों का सहयोग प्राप्त हो रहा है। बैठक के उपरांत दोनों अधिकारियों ने प्रखंड कार्यालय से पंजाब नैशनल बैंक तक रोड़ मार्च कर दुकानों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा दुकानदारों व राहगीर महिला, पुरुष, बच्चे व बुजुर्गों के बीच मास्क का वितरण किया तथा उन्हें कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाएं रखनें तथा सोसल डिस्टेनसिंग का पालन करने की नसीहत दी। वहीं पंजाब नैशनल बैंक के कर्मियों को भीड़ नहीं लगाने तथा शाखा में चार से पांच आदमी को बारी बारी से ही अन्दर बुला कर लेन - देन का कार्य करने की बात कही तथा शाखा के बाहर डिस्टेनसिंग का पालन करने हेतु घेरा बनाने का निर्देश दिया।
Advertisement
वहीं पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा में तैनात चौकीदार को वर्दी धारण कर ड्यूटी पर तैनात रहने की शख्सत हिदायत दिया। भंडरिया अंचल कार्यालय से सेवा निवृत्त आदेशपाल नेहाल खान ने जिला उपायुक्त को सात माह गुजर जाने के बाद भी रिटायरमेन्ट के राशि भुगतान नहीं होने का आवेदन दिया। जिस पर उपायुक्त ने तत्काल कारवाई करने हेतु उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन भारती को निर्देश दिया। मौके पर सिविल सर्जन एनके रजक, रंका एसडीएम संजय कुमार पाण्डेय, एसडीपीओ मनोज कुमार, इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी कृष्णा कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी विजय किशोर रजक आदि उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play