रंका : स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रंका अनुमंडल कार्यालय में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी संतोष प्रजापति एवं अंचल पदाधिकारी निशात अम्बर के संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में कोविड 19 को देखते हुए रंका अनुमंडल कार्यालय में 9:05 में झंडोतोलन करने का निर्णय लिया गया, जबकि सम्पूर्ण अनुमंडल मुख्यालय क्षेत्र में 9:15 पर झंडोतोलन करने का निर्देश दिया गया है ।
झंडोतोलन समारोह के दौरान सामाजिक दूरी बनाने तथा मास्क लगाने का निर्देश दिया गया है।मौके पर रंका प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंका दो के रहमत अली, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंका एक के कामता प्रसाद मेहता रंका अनुमंडल कार्यालय के राजेश कच्छप , समाज सेवी धर्मेन्द्र कुमार पाठक, वरिष्ठ वकील रेवती रमन सिंह राजमाता गुंजेश्वरी महाविद्यालय रंका के प्राचार्य भरत लाल चौधरी , प्रो0 मुनि देवी, राम कृष्ण आहडी, प्रखण्ड साधन सेवी मनोज कुमार, संजय प्रसाद संकुल साधन सेवी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।