whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27189190
Loading...


उपेक्षित है गढ़वा का कश्मीर सरूअत पहाड़

location_on सरुअत/गढ़वा access_time 07-Jun-20, 03:24 PM visibility 1005
Share



																																																																		उपेक्षित है गढ़वा का कश्मीर सरूअत पहाड़
बादलों के बीच सरूअत पहाड़ का मनोरम तस्वीर


नवनीत कुमार check_circle
एडमिन, नूतन टीवी



गढ़वा: गढ़वा जिला के कश्मीर से प्रचलित सरूअत पहाड़ सरकारी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का दंश झेल रहा है। आज तक इस पहाड़ पर स्थित झारखंड प्रदेश के राजस्व गांव सरूअत तक जाने के लिए झारखंड से कोई सड़क नहीं है। जिसके कारण इस गांव के छह टोला पर रहने वाले करीब 12 सौ लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। सरूअत पहाड़ पारसनाथ पहाड़ के बाद झारखंड की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है। इसकी ऊंचाई 42 सौ फीट है। यह झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित है।

IMG-20200607-WA0032 क्या है खासियत : सरूअत पहाड़ गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 105 किलोमीटर दूर स्थित है। जिला के बरगढ़ प्रखंड से इस गांव की दूरी करीब 30 किलोमीटर है।
टेहरी पंचायत के हेसातू गांव पहुंचने के बाद सरूअत पहाड़ पर पहुंचने के लिए करीब ढाई घंटे की चढ़ाई चढ़नी पड़ती है। इसके उपरांत सरूअत पहाड़ पर बसे गांव में पहुंचा जा सकता है। गढ़वा जिले की जून-जुलाई की गर्मी में भी सरूअत पहाड़ पर रात को कंबल ओढ़ कर सोना पड़ता है। यही कारण है कि इसे गढ़वा जिला का कश्मीर कहा जाता है। इस पहाड़ से ही सरूअत नदी का उद्गम हुआ है। यह नदी पहाड़ी से नीचे की ओर बहती है। इसी नदी का पानी यहां के ग्रामीण पीते हैं। साथ ही यही सिंचाई का भी साधन है।

IMG-20200607-WA0033

IMG-20200607-WA0034
मनोरम है इसकी वादियां : सरूअत पहाड़ की वादियां काफी मनोरम हैं।
घने जंगलों के बीच करीब 15 किमी का सफर तय करने के बाद सरूअत पहाड़ की चढ़ाई शुरू होती है। पहाड़ बादलों से घिरा होता है। आपकी चढ़ाई इन बादलों के बीच से होती है। रास्ते में कई छोटे बड़े जानवर दिखाई दे जाते हैं। यह सब एक अद्भुत नजारा होता है।

IMG-20200607-WA0030
छत्तीसगढ़ से अपने वाहन से भी पहुंच सकते हैं सरूअत पहाड़ पर : सरूअत पहाड़ पर झारखंड की ओर से पहुंच मार्ग नहीं है। लेकिन छत्तीसगढ़ की ओर से आप अपने वाहन से पहाड़ पर स्थित गांव तक पहुंच सकते हैं।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play