whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27212141
Loading...


कांडी में भीड़ देख भड़के डीसी, सैलून खुला देख दिया प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश

location_on कांडी access_time 10-Aug-20, 05:23 PM visibility 673
Share



												कांडी में भीड़  देख भड़के डीसी, सैलून खुला देख दिया प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश
निरीक्षण करते डीसी राजेश कुमार पाठक


धीरज द्विवेदी check_circle
संवाददाता



कांडी : कांडी बाजार के सरकारी भूमि से अतिक्रमण जल्द हटेगा। डीसी राजेश कुमार पाठक ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय का बाजार, प्रखंड कार्यालय व अस्पताल का औचक निरीक्षण के क्रम में उक्त बातें कही। उनके साथ एसडीएम प्रदीप कुमार भी थे। उपायुक्त कांडी बाजार में बिना मास्क लगाए लोगों की भीड़ देख कर भड़क उठे। उन्होंने अपनी गाड़ी से उतरकर लोगों के बीच मास्क का वितरण कराया। साथ हिदायत देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं निकले। साथ ही सोशल डिस्टेंशिंग का अनुपालन जरूर करें। बाजार क्षेत्र में भी सैलून खुला देखकर डीसी भड़क उठे। डीसी ने बीडीओ व थाना प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्थिति में सैलून नहीं खुले।
मुख्य सड़क में खुला सैलून पप्पू ब्यूटी पार्लर के संचालक के ऊपर एफआईआर करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त से ग्रामीणों ने सरकारी खाद का कालाबाजारी करने तथा अधिक कीमत लेने की भी शिकायत की , जिस पर डीसी ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इसी तरह प्रखंड कार्यालय में भी लोगों की भीड़ देखकर डीसी भड़क उठे। उन्होंने बीडीओ से कहा कि किस परिस्थिति में इतनी भीड़ लगी है। उन्होंने कहा कि ब्लॉक व अंचल के लिए अलग -अलग बॉक्स को गेट से बाहर रखें। जिसमें लोग अपना आवेदन डाल कर घर चलें जाए। साथ ही बीडीओ को अपना मोबाइल नंबर को कार्यालय के दीवार पर डिसप्ले करने का निर्देश दिया। बाजार क्षेत्र के लोगों ने बाजार क्षेत्र में व्याप्त गंदगी व कीचड़ से भरा बाजार को दिखलाकर डीसी से इससे निजात दिलाने की गुहार लगाई।
साथ ही बाजार क्षेत्र का 4.84 एकड़ सरकारी भूमि को जो लोगों द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसे अतिक्रमण मुक्त करने की बात कही। साथ ही पिछले तीन साल से कांडी से भवनाथपुर तक बनने वाली सड़क लंबित होने की भी शिकायत की। जिस पर डीसी ने एसडीओ को निर्देश देते हुए कहा कि इसकी मापी कर जल्द कांडी बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराएं। डीसी राजेश पाठक ने कांडी अस्पताल का भी बाहर से ही निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यरत डॉक्टर को बुलाकर जानकारी लिया। इस दौरान उन्हें चिकित्सक ने बताया की आज अस्पताल में 61 सेविका का कोरोना सेम्पल लिया गया है। मौके पर सीएस डा नंद किशोर रजक, बीडीओ जोहन टुडू, थाना प्रभारी राम अवतार,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कमलेश कुमार, पिंकू पाण्डेय, मुखिया विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play