मेराल : मेराल प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष दुखन चौधरी ने वृक्षारोपण आम बागवानी में अनियमितता करने का आरोप लगाते हुए बीडीओ को आवेदन देकर जांच करने की मांग की है।
मुखिया दुखन चौधरी ने आवेदन में उल्लेख करते हुए कहा है कि वृक्षारोपण के लिए आम एवं सागवान का पौधा मिलना था, जिसमें पौधा सप्लायर द्वारा आम और सागवान की जगह आम के 50% पौधा इमारती पौधा के जगह करंच एवं इक्कैसी का पौधा लाभुकों को दिया गया। जबकि सरकार के महत्वाकांक्षी योजना वृक्षारोपण करने वाले लाभुक अपना कीमती जमीन 1 एकड़ फल एवं इमारती पौधा के लिए दिया था।
उन्होंने बीडीओ से अविलंब जांच उपरांत पौधा सप्लायर की बिल रोकने एवं योजना के स्टीमेट अनुसार दोबारा पौधा वितरण करने की मांग की है।
Advertisement
उक्त बातें मीडिया से बात करते हुए दुखन चौधरी ने कही।