भंडरिया(गढ़वा) : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार महतो भंडरिया स्थित कस्तुरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय के कोरोना संक्रमित आइसोलेशन वार्ड में पहुँच संक्रमित जवानों से कुशलक्षेम पूछा।
मौके पर श्री महतो ने संक्रमित लोगों का हौसला अफजाई करते हुए इस बीमारी को हराने के लिए कुछ उपाय सुझाये। उन्होने समय पर दवा लेने, पर्याप्त धुप लेने के साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए नियमित काढ़ा पीने का आग्रह किया। वहीं डियूटी पर तैनात किये गए डा. बब्लू जी से आइसोलेशन वार्ड से संबंधित जानकारी प्राप्त किया।
मौके पर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार, डीएसपी के रीडर सहित दर्जनों पुलिस के जवान मौजूद थे।