गढ़वा : विश्व आदिवासी दिवस एवं अगस्त क्रांति भारत छोड़ो आंदोलन के अवसर पर गढवा जिला कांग्रेस कार्यालय में भगवान बिरसा एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पणअर्पित किया गया।
साथ ही इस मौके पर विश्व आदिवासी दिवस में स्वतंत्रता की लड़ाई में आदिवासी महापुरुषों एवं भारत छोड़ो आंदोलन की शुरुआत एवं उनके योगदान के लिए महापुरुषों एवं उनके किए गए कार्यों पर विस्तार से उपस्थित कांग्रेस नेताओं द्वारा चर्चा किया गया।
इस अवसर पर गढ़वा जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंद तूफानी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के अध्यक्ष अब्दुल्लाह अंसारी, कामगार सेल के अध्यक्ष उमेश त्रिपाठी, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामवृक्ष यादव, पूर्व अध्यक्ष कमर सरदार, पूर्व प्रदेश सचिव सुरेंद्र नाथ तिवारी, अजय सिंह, प्रखंड अध्यक्ष गढ़वा योगेंद्र तिवारी, युवा कांग्रेस कांडी के प्रखंड अध्यक्ष जावेद आलम, नन्हे खान, संतु राम, अनिकेत कुमार आदि मौजूद थे।