भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड कार्यालय गेट से अनाज गोदाम तक जाने वाली बरसात में तलाब नुमा बना जर्जर सड़क लोंगो की परेशानी का सबब बन गया है। जिसमे पैदल, दोपहिया वाहन व बड़ी वाहन को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें अब तक अनाज से भरी बड़ी लॉरी कई बार फंस चुकी है। वहीं रविवार को केतार प्रखंड के लिए ट्रेक्टर से ले जाया जा रहा अनाज पलटने से बड़ी घटना टल गई। गनीमत था कि आस पास कोई मजदूर नहीं थे। सिर्फ ट्रेक्टर चालक था जो बाल बाल बचा। बाद में पलटी हुई अनाज दूसरे ट्रेक्टर में लोड कर भेजा गया, जिसमें तीन चार क्विंटल अनाज पानी मे पूरी तरह भींग गया है।
बताते चलें कि प्रखंड कार्यालय से अनाज गोदाम तक तीन से मीटर कच्ची सड़क गुजरता है, जिसमें भारी वजन की गाड़ियों के गुजरने से काफी बड़े बड़े गड्ढे में पानी भर गया है।
वहीं तीन माह पूर्व लगे सोलर जल मीनार के द्वारा संवेदक ने पाइप लाइन के लिए गड्ढे खोदाई में कई जगह नाले में कीचड़ हो जाने से पूरा आवागमन ठप सा हो गया है।
जबकि इस परिसर में अंचल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बाल विकाश परियोजना, प्रखंड कार्यालय सहित कार्यालय में सम्बंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों का आना जाना होता रहता है। परंतु किसी भी सरकारी अधिकारी या जनप्रतिनिधियों के ध्यान इस समस्या की ओर आकृष्ट नहीं हुआ और कौन विभाग किस मद से बनाएगा यह भी संशय का विषय है।
हालांकि इस बाबत नए प्रखंड विकास पदाधिकारी रविंद्र कुमार ने कीचड़ युक्त जर्जर सड़क को देख मरम्मति कराने का निर्णय लिया है। परंतु जब तक उक्त सड़क का पक्कीकरण नहीं होता तब तक इसका हल नहीं निकल सकता।