गढ़वा : गढ़वा में आज चार कोरोना संक्रमित मिले। 25 ठीक होकर वापस घर लौट गए हैं। सोमवार को जिला में एक बार फिर को रोना विस्फोट होने की आशंका है। रिम्स से 84 लोगों के संक्रमित होने की खबर आ रही है। लेकिन रिम्स प्रबंधन अभी सूची अपडेट नहीं कर पाया है। इसके कारण इसे सोमवार को जारी किया जाएगा।
आज 4 कोरोना संक्रमित मिलने के साथ ही गढ़वा में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 584 हो गई है। 457 संक्रमित ठीक होकर अपने घर वापस लौट गए हैं। अभी भी 123 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज जिले के विभिन्न कोविड अस्पताल में किया जा रहा है। अभी तक चार लोगों की मौत कोरोना से हो गई है।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एनके रजक ने कहा कि रांची रिम्स से गढ़वा के 84 संक्रमित की जानकारी मिली है।
लेकिन अभी तक इन लोगों की सूची नहीं मिलने के कारण इसे सोमवार को जारी किया जाएगा।