whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28190442 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

विधायक भानु ने हेमंत सरकार पर किया बड़ा हमला, कहा इस सरकार में दलित, आदिवासी व पिछड़े की बहन बेटियों की आबरू असुरक्षित

location_on गढ़वा access_time 09-Aug-20, 07:33 PM visibility 900
Share



विधायक भानु ने हेमंत सरकार पर किया बड़ा हमला, कहा इस सरकार में दलित, आदिवासी व  पिछड़े की बहन बेटियों की आबरू असुरक्षित


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भवनाथपुर के भाजपा विधायक व फायर ब्रांड नेता भानु प्रताप शाही ने एक बार फिर झारखंड की हेमंत सरकार पर जोरदार हमला करते हुए आरोप लगाया है कि जब से प्रदेश में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झामुमो की अगुवाई वाली महागठबंधन की सरकार बनी है तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती गई है। प्रदेश में हमारी दलित, आदिवासी और पिछड़ी जाति की बहन बेटियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। एसा प्रतीत होता है की एक खास समुदाय जिसे वर्तमान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, उस समुदाय के लोग नंगा नाच कर रहे हैं। बहु बेटियों की आबरू के साथ खेल रहे हैं। सरकार के मंत्री और अफसर वैसे लोगों को बचा रहे हैं। पिछले 4 माह के भीतर गढ़वा जिले की घटित तीन घटनाओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है।
Advertisement
खुद को आदिवासियों की हितैषी बताने वाली हेमंत सरकार में आदिवासी, दलित और पिछड़ी जाति की नाबालिग लड़कियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। गढ़वा जिले की तीन घटनाओं से यह भी साबित किया है कि हेमंत सरकार के गठन के बाद सरकार द्वारा संरक्षित एक खास समुदाय के लोगों का आतंक तेजी से बढ़ गया है। गैंगरेप और छेड़खानी जुड़े तीन मामलों का उल्लेख करते हुए विधायक श्री भानु ने कहा है कि गढ़वा जिले के मेराल थानांतर्गत टिकुलडीहा में 2 मार्च 2020, एक दलित नाबालिग के साथ गैंगरेप गांव के दो युवकों समीर खान व सम्मी खान ने दुपट्टे से उसका मुंह बंद किया और अरहर के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सभी उसे जान से मारने का प्रयास करने लगे।
Advertisement
इसी दौरान उसका ममेरा भाई वहां पहुंचा और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर दोनों युवकों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट की। बाद पीड़िता ने दोनों युवकों पर नामजद केस किया इसके बावजूद उसके ममेरे भाई को ही राजनीतिक दबाव में रेप के आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया। गैंगरेप आरोपी खुलेआम घूमते रहे। श्री शाही ने एक दूसरी घटना चर्चा करते हुए कहा है कि विगत 23 जुलाई 2020 को गढ़वा सदर थाने के कल्याणपुर में पिछड़ी जाति की नाबालिग लड़की जो अपने भाई के साथ ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उसी दौरान कुछ युवकों मधु खान, एहसान खान और अंजार खान ने उसपर अश्लील टिप्पणी करते हुए उसका मजाक उड़ाया। यह देख उसके साथ जा रहे भाई ने विरोध जताया। उसपर उनलोगों ने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे।
Advertisement
यह देख जब वह भाई को बचाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसका दुपट्टा खींचकर फेंक दिया तथा अश्लील टिप्पणी भी की।अब उस मामले में लड़की के परिवार पर मुकदमा उठाने का दबाव डाला जा रहा है। वहीं तीसरी घटना में विगत 29 जुलाई 2020, नगर उटारी में यूपी की एक आदिवासी और एक पिछड़ी जाति की नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की शर्मनाक घटना घटी है। यूपी की दो लड़कियां अलग-अलग मोटरसाइकिल से दो रिश्तेदारों के साथ नगर उटारी से यूपी स्थित अपने गांव लौट रही थी। नगर उटारी के बराईटांड जंगल में उनका पीछा करते हुए पहुंचे दरिंदों ने लड़कियों से गैंगरेप किया। इस कांड में सद्दाम आलम के अलावे उसी गांव के विक्की खान, जावेद खान उर्फ भोला खान एवं अली रजा तथा विशुनपुर गांव के सुफ्रैल खान, शायद खान एवं नेयामद खान उर्फ छोटू आदि पकड़े गए हैं।
Advertisement
इस कांड में लड़की का मेडिकल रिपोर्ट पुलिस को नहीं मिला है। सरकार के कुछ लोग रेप के आरोपी को बचाने के लिए हर हथकंडे अपना रहे हैं। श्री शाही ने सरकार और प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि इस तरह के जघन्य अपराध पर अंकुश लगाए और इसके दोषियों को बचाना बंद करे अन्यथा वे चुप नहीं बैठेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play