whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27204198
Loading...


जेएमएम ने अर्पित किया शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

location_on गढ़वा/मेराल/बंशीधर/चिनियां access_time 08-Aug-20, 09:29 PM visibility 665
Share



						जेएमएम ने अर्पित किया शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि


नूतन टीवी check_circle
संवाददाता



गढ़वा/मेराल/बंशीधर/चिनियां : झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा शनिवार को जिला कार्यालय में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद निर्मल महतो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ की गई। इस अवसर पर निर्मल महतो की जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला गया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा की गई। जिला सचिव मनोज ठाकुर ने कहा कि शहीद निर्मल महतो का झारखंड आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने झारखंड को पहचान दिलाने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। हमें उनके सिद्धांतों पर चलकर झारखंड को मजबूत बनाने की जरूरत है। उनके इस योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका जन्म जमशेदपुर के बयान गांव में 25 दिसंबर 1950 को हुआ था।
उनका जीवन झारखंड आंदोलन के लिए समर्पित रहा तथा उन्होंने अपना जीवन गरीबों की सेवा व उन्हें उनका हक दिलाने में समर्पित कर दिया। कार्यक्रम में फुजैल अहमद, प्रेमचंद तिवारी धीरेंद्र चौबे, अंजली गुप्ता, आलमगीर अंसारी, अहमद अली अंसारी, संजय चौधरी, शंभू चंद्रवंशी, नीलू खान, चंदा देवी, आलम आरा, अतहर अली आदि उपस्थित थे। झारखंड अलग राज्यके आंदोलन मेअग्रणी भूमिका निभाने वाले शाहीद निर्मल महतो के 33वी शहादत दिवस पर स्थानीय हेंहो मोड़ स्थित जल क्रांति भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रंद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगो को बताया कि निर्मल महतो अलग झारखंड राज्य के स्थापना में अहम भूमिका रही है।
झारखंड बनने के बाद अभी तक बनी सरकार द्वारा आंदोलनकारियो के लिए कुछ भी नही किया गया। श्रंद्धांजलि सभा मे केंद्रीय समिति सदस्य सूरजदेव मेहता,निर्मल पासवान,जिला समिति सदस्य देवेंद्र चौबे,मुकेश सिन्हा, सीताराम पासवान,प्रखंड अध्यक्ष अमर राम,सचिव सुरेश शुक्ला, विनय ठाकुर,कुलदीप मेहता,ब्रजेश मेहता,आशीष कुमार,दीपक कुमार,आमोद कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। मेराल प्रखंड के झामुमो कार्यालय में शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया गया जिसमें प्रखंड सचिव राजेश कुमार उपाध्यक्ष पंकज जयसवाल मैं संयुक्त रूप से उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण याद करते अर्पित किया।
इस मौके पर सचिव राजेश बैठा ने शहीद निर्मल महतो को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला एवं पार्टी कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं को उनके मार्गदर्शन पर चलने को आह्वान किया। मौके पर कोषाध्यक्ष विनोद प्रसाद, युवा नेता नवीन जयसवाल, अजय विश्वकर्मा, लाल मनी साह, राजेंद्रग राम, बालेंद्र सिंह, नागेंद्र कुमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे। शनिवार को चिनियां प्रखंड कार्यालय में,अपनी शहादत से झारखंड अलग राज्य आंदोलन को एक अलग दिशा देने वाले झामुमो के कद्दावर नेता शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया ।झामुमो के चिनिया प्रखंड अध्यक्ष श्री अरविंद यादव जी के द्वारा बोला गया कि हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए , इस मौके पर चिनिया पंचायत अध्यक्ष नौशाद मंसूरी, विलायती खैर पंचायत मुखिया अत्ताउल्लाह अंसारी,झामुमो नेता बजरंग गुप्ता, देवदत्त यादव, रमेश यादव सीमंत चंद्रवंशी, मंगरु सिंह, आरजू हसन, नारायण सिंह, रहीम अंसारी, हरिओम यादव, कवल धारी सिंह, आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play