धुरकी : प्रखंड के खुटिया पंचायत के परासपानी खुर्द गांव निवासी सह भाजपा के जनसंघ के समय से सदस्य के रूप मे जुड़े नेता सरजू प्रसाद यादव का निधन हो जाने से समुचित खुटिया पंचायत मे शोक लहर दौड़ गइ है। सरयू यादव के पुत्र सह समाजसेवी हरिनरायण यादव ने बताया की उनके पिता की मौत हृदय गति रूकने से गत गुरूवार को हो गई है। वहीं भाजपा नेता की मौत की खबर मिलने के बाद प्रमुख विनोद कोरवा, ललिता सिंह, पुर्व पंचायत समिति सदस्य इसराइल खान, पुर्व उपप्रमुख हफिज खान ने गहरा दुख प्रकट करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया है। उक्त लोगों ने बताया की सरयू यादव गरीब दुखियों की मदद के लिए हमेशा अगुआई किया करते थे तथा समाज मे सभी लोगों के साथ घुल मिलकर रहते थे।