whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27225592
Loading...


केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन के बहाने मंत्री मिथिलेश ने गढ़वा में किया शक्ति प्रदर्शन

location_on गढ़वा access_time 05-Nov-22, 06:55 PM visibility 661
Share



केंद्र सरकार के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन के बहाने मंत्री मिथिलेश ने गढ़वा में किया शक्ति प्रदर्शन


विवेकानंद उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के राजनीति में लंबे अंतराल के बाद शनिवार को विरोध प्रदर्शन के नाम पर जनसैलाब सा उमड़ा नजर आया। उमड़ी भीड़ को लेकर राजनीतिक गलियारे में चाहे जो चर्चा हो रही हो, पर इससे इंकार नहीं किया जा सकता है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी के द्वारा नोटिस दिए जाने के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन के बहाने स्थानीय विधायक तथा झारखंड सरकार के पेयजल स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन कर विरोधियों को अपने राजनीतिक ताकत का संकेत दे दिया है। मिथिलेश कुमार ठाकुर के नेतृत्व में झामुमो की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन को लेकर सुबह 9:00 बजे से ही रामा साहू उच्च विद्यालय के निकट स्थित मैदान में जिले के विभिन्न इलाकों से जो वाहनों का काफिला झामुमो कार्यकर्ताओं-समर्थकों का पहुंचना शुरू हुआ, वह सिलसिला घंटों तक जारी रहा।
दोपहर 12:00 बजे तक रामा साहू के निकट स्थित मैदान पूरी तरह से भर चुका था। शहर के तमाम इलाके में झामुमो के झंडे लगाए ऑटो, सवारी गाड़ी, बोलेरो, स्कॉर्पियो कमांडर सभी तरह के छोटे-बड़े यात्री वाहन से शहर का तमाम इलाका पट सा गया। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह से उमड़ी भीड़ के कारण चरमरा सी गई। कुछ देर के लिए तो मानो पूरा शहर की गतिविधि रुक सा गया था। तात्पर्य यह की भीड़ काफी थी और भीड़ में शामिल लोग बड़े ही अनुशासित थे, जो रामा साहू उच्च विद्यालय के निकट स्थित मैदान से समाहरणालय तक रैली की शक्ल में हाथ में तख्ती लिए केंद्र सरकार व केंद्र सरकार की एजेंसियों के खिलाफ नारेबाजी करते पहुंचे। जहां पर घंटों भाषणबाजी भी चली।
यूं तो आज के रैली व विरोध प्रदर्शन का एजेंडा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार थी, मगर जब मंच से संबोधन करने मंत्री उतरे तो उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार के साथ-साथ झारखंड कि पूर्व की भाजपा सरकार को तो आड़े हाथों लिया ही पर अपने स्थानीय राजनीतिक विरोधियों पर भी जबरदस्त हमला बगैर नाम लिए बोला। अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदी पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कार्यकाल में ठेका बालू बेचने वाले हमारे कार्यकाल के विकास को देखकर घबरा गए हैं। कुछ ऐसी ही अंदाज में मंत्री ने विरोधियों को निशाने पर लिया‌ है। तात्पर्य यह कि शनिवार को जिला मुख्यालय गढ़वा में आयोजित झामुमो की रैली पूरी तरह से स्थानीय विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर की शक्ति प्रदर्शन थी।
अब इस शक्ति प्रदर्शन का गढ़वा जिले के राजनीति में आने वाले समय में क्या असर होगा? खुद को सरवाइव करने के लिए जवाब मंत्री श्री ठाकुर के राजनीतिक प्रतिद्वंदी कैसे देंगे? इसे देखने के लिए आने वाले वक्त का गढ़वा के लोगों को इंतजार करना ही होगा। क्योंकि विरोध प्रदर्शन के नाम पर मंत्री ने जिस अंदाज में शक्ति प्रदर्शन किया है, वह गढ़वा की राजनीति में हलचल पैदा करेगा ही, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play