गढ़वा :
भाजपा जिला कार्यालय गढ़वा में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई ।बैठक की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं वंदे मातरम् गीत के साथ किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह गढ़वा जिला प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि झामुमो सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार अव्यवस्था अपराध के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रखंड मुख्यालय पर ऐतिहासिक प्रदर्शन करने को लेकर दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि झामुमो के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड को बर्बादी की राह में ढकेल चुके हैं जब देश की संवैधानिक संस्था ईडी जांच कर रही है तो इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क से सदन तक आंदोलन करना होगा।
बैठक के दौरान विषय प्रवेश कराते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर भाजपा कार्यकर्ता 7 नवंबर से 13 नवंबर तक प्रखंड मुख्यालय पर बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रखंड मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। जब जब भाजपा आंदोलन किया है सत्ता परिवर्तन हुआ है
मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र के पुर्व भाजपा विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने कहा कि भ्रष्टाचार लुट अपराध का झामुमो सरकार संरक्षण कर रही है उन्होंने कहा ईडी सीबीआई जांच कर रही है तो झामुमो के पेट में दर्द हो रहा है अगर सत्ता पक्ष के मंत्री मुख्यमंत्री विधायक इमानदार है तो ईडी के जांच में सहयोग करना चाहीए।
उन्होंने कहा कि गांव से शहर तक भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है इसके लिए पुर्व विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी ने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि गढ़वा जिला को बचाने के लिए इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भाजपा के आंदोलन में शामिल हो कर ऐसी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आगे आए। उन्होंने कहा कि बालु कोयला वन संपदा जैसे खनिज संपदा को लुटा जा रहा है उन्होंने कहा कि गढ़वा जिला पुरी तरह से भ्रष्टाचार के आगोश में समा चुका है उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा क्षेत्र में अपराध चरम पर पहुंच गया।
लातेहार जिला प्रभारी मुकेश निरंजन सिन्हा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को झारखंड को बचाने के लिए झामुमो सरकार के खिलाफ मजबूती से प्रदर्शन किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने झारखंड का निर्माण किया है इसलिए बचाने के लिए भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संघर्ष करना होगा।
भाजपा नेता सुरज गुप्ता ने कहा कि झामुमो सरकार पुरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त हो चुकी है चारों तरफ लुट मचा हुआ है भाजपा कार्यकर्ता ऐसे भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार रहें। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि भ्रष्ट सरकार को हटाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूत प्रदर्शन करना होगा। हर जगह भ्रष्टाचार हो रहा है लुट मचा हुआ है वर्तमान की झामुमो सरकार में हर वर्ग परेशान हैं लुट हत्या बलात्कार की घटनाएं तो सरकार का गहना बन गया है। कार्यक्रम के सफल संचालन लिए रमकंडा प्रखंड के लिए अवधेश कुमार गुप्ता को संयोजक बनाया गया है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दूबे ने किया। बैठक में मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे जिला मिडिया प्रभारी विवेकानंद तिवारी भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे पलामू जिला प्रभारी रामशीष तिवारी मिडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत पाण्डेय ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष नसरुद्दीन अंसारी किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी अरविंद धर दुबे सुप्रित केशरी उमेश कश्यप उदय कुशवाहा बसंत प्रसाद मनोज जायसवाल अखिलेश तिवारी नंदु चौधरी यदु चौधरी मुंशी यादव रंजीत चौरसिया विकास शर्मा रामाकांत गुप्ता रामसकल कोरवा खुर्शीद आलम राजेश्वर बैठा सहित अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।