खरौंधी :
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत सहसंगठन मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य खरौंधी थाना क्षेत्र के आमरोरा गांव निवासी 48 वर्षिय जीवनजित दुबे के अकाशमिक निधन से गांव में मातम का माहौल बना है।
बताते चलें कि विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत सहसंगठन मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जीवनजित दुबे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका का इलाज चेनई भिलौर के हास्पीटल में पिछले महीनों से चल रहा था। वहां पर डाक्टरों ने उन्हें लिभर खराब होने कि बात कुछ दिन पहले ही बताई थी। परिजन लिभर को बदलने को लेकर डॉक्टरों से बात की थी डॉक्टरों ने लिभर बदलने को लेकर जांच चल रहा था लेकिन दौरान ही दुबे ने 2 नवम्बर को लगभग तीन बजे अन्तीम सांस भीलौर में ली।
विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रांत सहसंगठन मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य जीवनजीत दुबे का शव एयर एम्बुलेंश से रांची हवाई अड्डा से शुक्रवार के शाम 8 बजे शव पहुँचते ही गांव घर मे कोहराम मच गया। उनका अंतिम संस्कार 5 नवम्बर शनिवार को गांव के ही शमशान घाट पर किया गया मुखाग्नि बड़े पुत्र अभिनव कुमार ने दिया। आपको बताते चले कि
जीवनजीत दुबे पढ़ाई-लिखाई पुरी करने के बाद अपना समय आरएसएस में 7 वर्ष तक कार्य किये इसके बाद वह बजरंग दल फिर विश्व हिंदू परिषद में सम्मानीत पदों पर दायित्वों का निर्वहन किया। पिछले दो वर्ष से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य के रूप में कार्य कर रहें थे।
जीवनजीत दुबे 1997 में गौ हत्या रोकने को लेकर अपने खरौंधी थाना क्षेत्र में सहयोगियों के साथ अभियान भी छेड़ा था जिसका कोपभाजन वर्तमान माओवादियों संगठन का भी उन्हें झेलना पड़ा था।
इसके बाद भी हिंदू संगठन को बढ़ावा को लेकर लोगों को प्रेरित किया करते थे। उनके अंतिम अंतिम संस्कार में आरएसएस, बजरंग दल, भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने सम्मिलित होकर उन्हें अंतिम विदाई दी,शशिकांत चौबे,बसंत कुमार यादव,प्रदीप चौबे,संतोष चौबे,अमरेंद्र मिश्रा, विनोद कुमार,मदसुधन पाठक,विजय पांडेय,सतीस राम सहित कई लोग उपस्थित थे।