whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27218244
Loading...


भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने दिखाया दम ,सुबोध कांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर हुए शामिल

location_on गढ़वा access_time 04-Nov-22, 07:25 PM visibility 665
Share



भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस ने दिखाया दम ,सुबोध कांत सहाय, मंत्री बादल पत्रलेख प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर हुए शामिल


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : काग्रेस ने गढ़वा शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी पार्क से लेकर शाहपुर रोड में झुरा तक भारत जोड़ो यात्रा कर गढ़वा जिले में पॉलीटिकल माइलेज के लिए अपनी ताकत का प्रदर्शन कराया। कांग्रेस के इस भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत गढ़वा में शुक्रवार को शहर के रंका मोड़ स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्र्यार्पण कर किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, यात्रा के प्रदेश संयोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख शामिल थे। इसके बाद राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पैदल यात्रा निकाली गई। उसके पहले सहिजना मोड़ स्थित अंबेदकर और टंडवा स्थित पूरनचंद की प्रतिमा पर भी माल्र्यापण किया।
उसके बाद पद यात्रा झूरा गांव पहुंचा। जहां पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने पदयात्रा में शामिल सभी वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। उसके बाद तिलदाग मोड़ पर सभा का आयोजन किया गया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। प्रदेश स्तर से भी यात्रा को गति देने का काम किया जा रहा है। नफरत को मोहब्बत में बदलने का काम कांग्रेस कर रही है। पूरा देश को एक सूत्र में पिराने के लिए राहुल गांधी निकल पड़े हैं। भारत जोड़ो यात्रा राजनीति नहीं है बल्कि देश को बचाने के लिए है। वर्तमान में महंगाई से देश त्रस्त हैं वहीं जात व धर्म से समाज टूट रहा है। अंदर हो या बाहर सभी जगह जोड़ने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि देश को कांग्रेस ने लंबी लड़ाई लड़कर देश को आजाद कराया है तो देश को बचाने की जिम्मेवारी कांग्रेस की है। सिर्फ सत्ता प्राप्त करना कांग्रेस का मकसद नहीं है बल्कि देश में बदलाव लाना पार्टी का मकसदर है। वर्तमान में केंद्र की भाजपा सरकार एजेंसियों का दुरुपयोग कर चुनी हुई सरकार को साजिश के तहत गिराने का प्रयास में लगी है। सरकार को तोड़ने के लिए साजिश करने वालों को मुहंतोड़ जवाब देने के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। यात्रा के संयोजक सह पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि राहुध गांधी जिस निष्ठा व समर्पण के साथ भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की है। इसमें सभी कार्यकर्ता को इसी भाव से जुड़ने की आवश्यकता है।
वार्ड से लेकर पंचायत और प्रखंड स्तर तक पार्टी को सशक्त बनाने की जरूरत है तभी यात्रा सफल होगा। राहुल गांधी ने जो बीड़ा उठाया है वह देश के 135 करोड़ जनता के लिए है। इस लड़ाई में सभी को शामिल होना होगा। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ईमानदारी से लगना होगा। मौके पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे, राज राजेंद्र प्रताप देव, जिला संयोजक परविंदर सिंह, जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार तूफानी, भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक श्रीकांत तिवारी, प्रदेश प्रतिनिधि अलख निरंजन चौबे, पूर्व जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, युवा कांग्रेस के महासचिव प्रभात दुबे, युवा जिलाध्यक्ष अभिजीत कमल, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष औबेदुल्लाह हक अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष योगेंद्र नाथ तिवारी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष पियूष चौबे सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
सभा का संचालन कांग्रेस नेता सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने किया। पदयात्रा में मात्र तीन प्रखंड अध्यक्ष ही हुए शामिल तिलदाग मोड़ पर आयोजित सभा के दौरान जब यात्रा के प्रदेश संयोजक सुबोधकांत सहाय बोलने के लिए उठे। वह सबसे पहले प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थिति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मात्र तीन प्रखंड अध्यक्ष ही पदयात्रा में शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि पदयात्रा तभी सफल होगा जब प्रखंड, पंचायत और वार्ड कमेटी का गठन कर उसे सक्रिय किया जाएगा। उन्होंने प्रखंड, पंचायत और वार्ड में संगठन का स्वरूप खड़ा कर कार्यक्रम किया जाए तो लोग खुद से पार्टी के साथ जुड़ते चले जाएंगे। लेकिन जब संगठन विहीन नेता रहिएगा तो चाय-पानी तो बेहतर तरीका से हो जाएगा, पर कार्यक्रम सफल नही हो पाएगा।
उन्होंने प्रदेश प्रतिनिधियों से प्रखंडों में जाकर प्रखंड और पंचायत कमेटी का गठन कराने और पार्टी को मजबूत बनाने का निर्देश दिया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play