whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26478298
Loading...


कधवन पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम किया गया आयोजित

location_on बंशीधर नगर access_time 04-Nov-22, 06:36 PM visibility 665
Share



कधवन पंचायत में  शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम किया गया आयोजित


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : प्रखंड के कधवन पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशासन आपके द्वार कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है जिसमें सभी लोग सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आकर अपनी समस्याओं का निपटारा करा ले। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कधवन पंचायत में आपकी योजना-आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम में कहा कि सरकार कि जो योजनाएं हैं इसमें सभी लोग बढ़-चढ़कर अपनी समस्याओं का निपटारा करा ले।
सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगाऐ गऐ कैंप में आपकी समस्याओं का त्वरित निष्पादन के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी आपके बीच है।आप अपनी समस्याओं को लिखित रूप में दे,आपकी समस्याओं के निदान की दिशा में शीघ्र पहल किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों का अलग अलग स्टॉल लगाया गया है। इस कार्यक्रम में 731 आवेदन आए और 579 आवेदन का निष्पादन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के संबंधित 22 , खाद्य आपूर्ति से सम्बंधित 30 ,प्रधानमंत्री आवास योजना से 253 , पेयजल से 37, सावित्रीबाई फुले योजना 57 से ,आजीविका से 225 , कृषि से 32 , श्रम कार्ड से 21 , भु-राजस्व से 7 तथा 15वे वित से 47 आवेदन आऐ ।
जिसमें 15 वें वित्त 35 , श्रम कार्ड 21, सामाजिक सुरक्षा 15 , पेयजल 31, आवास 216 , कृषि 4 , आजिविका 209 की सुकृति हो चुकी हैं।कार्यक्रम में शामिल अंचल निरीक्षक दुखन राम, बाल विकास परियोजना रीना साहू, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास स्नेहा सिंह, बीपीएम धनंजय कुमार,सोशलिस्ट राम, बिपीओ राजदीप कुमार ,अंचल कार्यालय के इरफान अख्तर,सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play