बंशीधर नगर :
गरबांध पंचायत सचिवालय परिसर में गुरुवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका शुभारंभ अंचल अधिकारी अरुण कुमार मुंडा, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम, मुखिया सिबिस्टियानी देवी, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष शैलेश चौबे, जिप सदस्य रानी बाला, विधायक प्रतिनिधि लालमोहन यादव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसमें जन वितरण प्रणाली से संबंधित 105, एलआर का 5, प्रधानमंत्री आवास योजना का 236, 15वें वित्त का 12, पेयजल का 6, ई-श्रम का 18, समाजिक सुरक्षा पेंशन का 53, सावित्रीबाई फुले बालिका समृद्धि योजना का 78, आजीविका का 124, केसीसी का 68 कुल 705 आवेदन ग्रामीणों से प्राप्त हुआ। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना का 215, 15वें वित्त का 12, पेयजल काछी श्रम का अट्ठारह सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 38, सावित्रीबई फूले बालिका समृद्धि योजना का 61 व आजीविका का 105 आवेदन का ऑन द स्पॉट त्वरित निष्पादन किया गया।
प्रमुख उर्मिला देवी ने कहा कि सरकार आपकी समस्याओं के समाधान के लिए आपके दरवाजे पर आई है। इसमें विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया है।
आप अपनी समस्याओं को लिखित रूप में संबंधित स्टॉल पर दें। आपकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रवण राम ने कहा कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसमें आप अपनी समस्याओं का निपटारा करा लें। शिविर में आपकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। मौके पर सीडीपीओ रीना साहू, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज कौशल कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना स्नेहा सिंह, बीपीएम धनंजय कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सोशलिस्ट राम, बीपीओ राजदीप कुमार, इरफान अख्तर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे।