whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27206464
Loading...


खबर सदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 03-Nov-22, 06:04 PM visibility 659
Share



खबर सदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा : बरडीहा थाना क्षेत्र के बरडीहा पछेयारा टोला निवासी सुधीर कुमार की पत्नी किरण देवी ने गुरुवार को जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार किरण देवी व उसके पति के बीच घरेलू मामले को लेकर झगड़ा हुआ था। इससे गुस्से में आकर किरण देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबियत बिगड़ने पर घरवालों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजररत किरण देवी की हालत में सुधार हो रहा है। गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव निवासी मनु मेहता की पत्नी लीला देवी को बैल ने सींग मारकर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार लीला देवी बैल को बांधने गई थी। इस दौरान बैल ने उसे सींग से मारकर घायल कर दिया। सदर अस्पताल में इलाजरत लीला देवी की हालत स्थिर बनी हुई है। गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के टड़हे गांव निवासी महंगू शर्मा के पुत्र राजन कुमार शर्मा व मोतीलाल गुप्ता के पुत्र सूरज गुप्ता मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। इनमें राजन कुमार शर्मा का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि सूरज गुप्ता का इलाज किसी निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात में राजन कुमार शर्मा व सूरज गुप्ता अपने गांव में ही मोटरसाइकिल से किसी से मिलने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अनियंत्रित गति के कारण मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
इस घटना में राजन कुमार शर्मा के सिर, चेहरा, सीना व बायां पैर में गंभीर चोट लगी है। जबकि सूरज गुप्ता का पैर फ्रैक्चर हो गया है। गढ़वा : धुरकी थाना क्षेत्र के खाला गांव निवासी संतोष कुमार पिता नन्हकू राम सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल हाे गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार संतोष कुमार अपनी मोटरसाइकिल से धुरकी जा रहा था। इस दौरान खाला से धुरकी जाने वाली निर्माणाधीन सड़क पर धुरकी बांध के समीप पत्थर व अन्य मैटेरियल गिरे होने के कारण असंतुलित होकर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में संतोष कुमार के सिर व चेहरे में गंभीर चोट लगी है। गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुआ गांव निवासी असलम अंसारी की पुत्री सबीना खातून ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सबीना खातून व उसकी बहन में घरेलू कामकाज को लेकर नोंकझोंक हो गया था। इससे गुस्से में आकर सबीना खातून ने कीटनाशक खा लिया। उसकी तबियत बिगड़ने पर स्वजनों को कीटनाशक खा लेने के बारे में जानकारी मिली तो उसे आनन फानन में सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत सबीना खातून की हालत स्थिर बनी हुई है। गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के पचपड़वा में तेज रफ्तार गति के कारण अनियंत्रित होकर एक आटो पलट गया। इस घटना में आटो में सवार एक महिला समेत दो यात्री गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों में गढ़वा थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी हसीना बीबी पति कलीम अंसारी व बीरबंधा, गढ़वा के कुतुबुद्दीन अंसारी शामिल हैं।
इन दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार उक्त आटो पचपड़वा से गढ़वा आ रहा था।उसमें करीब आधा दर्जन यात्री सवार थे। घायल यात्रियों के अनुसार तेज रफ्तार के कारण यह घटना घटित हुई है। पचपड़वा पुल के पास पहुंचने पर दोनों ओर से आ रही गाड़ियों के कारण साइड लेने के क्रम में अनियंत्रित होकर आटो पलट गया। इस घटना में आटो में किनारे बैठे हसीना बीबी व कुतुबुद्दीन अंसारी को गंभीर चोट लगी है। जबकि अन्य यात्रियों को मामूली चोट लगी है। घटनास्थल के आसपास के लोगों की मदद से घायल यात्रियों को अस्पताल भेजवाया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play