खरौंधी :
लोक आस्था का महापर्व छठ के मौके पर प्रखंड मुख्यालय खरौंधी सहित प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य दिया।
डोमनी नदी एवं सिसरी सूर्य मंदिर पर भारी संख्या में छठ व्रतियों ने छठ घाट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
प्रखंड के राजी,अमरोरा,मझिगांवा,करिवाडीह,अरंगी,चौरिया,कूपा, खोखा सहित अन्य जलाशयों एवं अपने अपने घरों के पास भी भारी संख्या में छठ व्रतियों ने निर्जला उपवास रखकर रविवार के शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस मौके पर डोमनी नदी छठ घाट एवं सूर्य मंदिर सिसरी पर विभिन्न क्लबों द्वारा आकर्षक रूप से छठ घाटों को सजाया गया है।
वही अन्य स्थानों पर ग्रामीणों के द्वारा समुचित सुविधा प्रदान किया गया है। छठ महापर्व पर डूबते सूर्य को अर्ध्य देकर अपने अपने परिवार एवं गांव घर के लिए सुख समृद्धि की कामना छठ व्रतियों के द्वारा किया गया। वही छठ पूजा के अवसर पर विभिन्न छठ घाट पर खरौंधी मुखिया मंजू देवी कूपा मुखिया प्रमोद राम,आरंगी मुखिया फूलकुमारी देवी,सिसरी मुखिया श्वेता देवी,चंदनी मुखिया रामगहन मेहता,मझिगांवा मुखिया बिन्दा देवी,राजी मुखिया रिंकू देवी, पूर्व मुखिया शिवकुमार यादव,ज्ञान मुनी ओझा,जयसियाराम ओझा,रामचंद्र मिश्रा,पूर्व मुखिया उपेंद्र कुमार राम,,पुरषोत्तम प्रसाद,सतीस राम,रवि हुसैन,फिरोज अहमद,समसुद्दीन अंसारी,कलामुद्दीन अंसारी,उदय अलबेला, संतोष सिंह,उपमुखिया प्रतीक द्विवेदी,धर्मेंद्र द्विवेदी, आनन्द सिंह,चंदन सिंह, सहित कई लोगों ने घाट के विधि व्यवस्था किया।
वही थाना प्रभारी अभय कुमार अपने दल बल के साथ थाना क्षेत्र के सभी छठ घाट का द्वरा कर सुरक्षा बेवस्था का जायजा लिया।