गढ़वा :
लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर जिला मुख्यालय गढ़वा किचान रूम नदी में लगने वाले झारखंड के सबसे बड़े छठ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं में भक्ति भाव से आज तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जबकि जिला मुख्यालय के सरस्वती या नदी के विभिन्न घाटों पर भी भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पर्व मनाया।

वहीं जिले के सरोवरों को साफ-सुथरा किया गया है। जहां रविवार को छठव्रतियों सूर्य को अर्घ्य दिया। गढ़वा में छठव्रतियों ने दानरो नदी में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दिया।
व्रतधारियों ने अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतधारियों ने अर्ध दिया । यहां सीमावर्ती उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार व झारखंड के विभिन्न स्थानों से व्रतधारी छठ व्रत करने आते हैं।
व्रतधारियों का मानना है कि यहां छठ महाव्रत करने से उनकी मन्नतें पूरी हो जाती हैं। इसलिए यहां लोग बड़ी श्रद्धा व विश्वास के साथ छठ व्रत करने पहुंचते हैं।

छठ व्रतियो का 48 घंटे का उपवास शुरू
लोक आस्था का महापर्व के दूसरे दिन खरना के साथ ही छठ व्रतियों का 48 घंटे का उपवास शुरू हो गया छठ व्रती रविवार को सूर्य का अर्ध अर्पण किया सोमवार को उदमान भगवान भास्कर केयर के साथ ही चार दिनों का महापर्व छठ का पारण होगा और उसी के साथ महापर्व की समाप्ति होगी।