whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264631
Loading...


थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने थाना परिसर में छठ व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण , व्रतधारियों से मांगा आशीर्वाद

location_on बंशीधर नगर access_time 30-Oct-22, 05:00 PM visibility 656
Share



थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने थाना परिसर में छठ व्रतियों के बीच फल व पूजन सामग्री का वितरण , व्रतधारियों से मांगा आशीर्वाद


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ पूजा के अवसर बंशीधर नगर थाना परिसर में स्टॉल लगाकर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने छठ व्रतधारियों के बीच फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने व्रत धारियों को शुभकामना देते हुए उनसे आशीर्वाद की भी कामना की। उन्होंने कहा कि यह पर्व आस्था और पवित्रता का संगम है। इस त्यौहार में गरीब, अमीर सभी लोग भेदभाव को छोड़कर पूरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ भगवान भास्कर की पूजा आराधना करते हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि चार दिनों का यह पर्व 36 घंटों का निर्जला उपवास रख छठ व्रती छठ पर्व करती है। यह पर्व महान पर्व है। छठव्रतियों की सेवा करना पुण्य का काम है।
लोगों में पर्व को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। थाना प्रभारी ने थाना क्षेत्र के लोगों से व्रत धारियों को हर संभव सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी नगर वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। मौके पर पुअनी कुमार विक्रम सिंह, चंद्रदेव कुमार, नीतीश सिंह, राहुल कुमार, अक्षय सिंह, आशुतोष सिन्हा,श्रीकांत पांडेय, मुंशी आशीर्वाद महतो, नितेश श्रीवास्तव, दया पासवान, सहित थाना के सभी पुलिस बल के जवान ने सामग्री वितरण करने में सहयोग किया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play