बड़गड़ (गढ़वा) : बड़गड़ प्रखण्ड क्षेत्र में एक और कोरोना पॉजिटीव के मिलने से क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गया है। कोम्भीकोना गांव निवासी उक्त पॉजीटीव मृतक बैंक कर्मी का निजी वाहन चालक है।
यहां बता दें की कोम्भीकोना निवासी बैंक कर्मी की मौत बीते दिनों हो गयी थी। जांच में वे कोरोना पॉजीटीव पाये गये थे। बाद में प्रखण्ड प्रसाशन द्वारा मृतक के पत्नी समेत कुल आठ सदस्यों को होम कोरेनटीन किया गया था जिसमें उक्त चालक का नाम शामील है। इधर बीच में सभी लोगों का कोरोना टेस्ट भण्डरिया अस्पताल में कराया गया था। जांच में उक्त चालक कोरोना पॉजीटीव पाया गया।
बुधवार को बड़गड़ बीडीओ बिपिन कुमार भारती व ओपी प्रभारी जगनारायण शर्मा के देख रेख में चालक को भण्डरिया कोविड सेंटर में इलाज के लिये भर्ती कराया गया।
प्रशासनीक स्तर पर कोम्भीकोना को सील कर दिया गया है। प्रतिबंधीत क्षेत्र कि निगरानी के लिये मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गयी है ।