गढ़वा :
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर गढ़वा उपायुक्त रमेश घोलाप के द्वारा किया गया उनके साथ में गढ़वा नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार उपस्थित थे। समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा गढ़वा उपायुक्त को अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया गढ़वा उपायुक्त के द्वारा कहा गया बहुत ही सराहनीय और पुनीत कार्य कसौधन वैश्य समाज गढ़वा की ओर से किया जाता है 1000 छठ व्रतियों के बीच में समाज के द्वारा फल वितरण का कार्यक्रम विगत 20 वर्षों से किया जाना अपने आप में एक मिसाल कार्य है समाज की पूरी टीम को मेरी ओर से शुभकामनाएं समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप के द्वारा कहा गया की गढ़वा के उपायुक्त हर समाजिक कार्य में हिस्सा लेते है यह गढ़वा की संस्था के लिए बहुत ही गर्व की बात है सामाजिक संस्था के कार्य स्थल पर आने से संस्था के पदाधिकारियों में समाज सेवा करने का कार्य में ऊर्जा का संचार होता है कार्यक्रम का संचालन पूर्व सचिव अमित कश्यप के द्वारा किया गया धन्यवाद ज्ञापन कसौधन वैश्य युवा मंच के अध्यक्ष उत्तम कश्यप के द्वारा किया गया मौके पर उपस्थित सुरेंद्र कश्यप मनीष कश्यप हरि ओम कश्यप महेंद्र कश्यप मनोज कश्यप गोपाल कश्यप मथुरा कश्यप रघुवीर कश्यप लखन कश्यप त्रियुगीनारायण कश्यप पारसनाथ कश्यप रॉबीन कश्यप और अन्य युवा सदस्य उपस्थित थेl