गढ़वा :
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला गढ़वा आदिवासी हॉस्टल व तुलबुला के बीच खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि माननीय मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं परिहारा पंचायत मुखिया रबिंद्र कुमार ने सयुंक्त रूप से फुटबॉल को किक मार मैच का शुभारंभ किए । दोनों वर्गों के मैच में घमासान मुकाबले में कोई भी टीम सीमित समय में गोल नही कर पाई ।

अंततः प्लांटिक सूट में बालक वर्ग में गढ़वा टीम विजय रही वहीं बालिका वर्ग में भी प्लांटिक सूट में गढ़वा की टीम विजई रही। और कितासोती कला एवं तुलबुल के टीम को दूसरा स्थान से ही संतुष्ट करना पड़ा। हम बताते चलें कि यह मैच पिछले 10 अक्टूबर से ही प्रारंभ थी और जिले के लगभग सभी प्रखंडों के खिलाड़ी लगभग 50 टीमों ने भाग लिया था और आज इसका फाइनल मुकाबला खेला गया।
मंत्री महोदय ने सभी खिलाड़ियों को प्राइस, सील्ड, मेडल देकर सम्मानित किए। साथ ही साथ गढ़वा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में इस तरह का आयोजन कराने के लिए आयोजक कमेटी को सहयोग प्रदान किए। मंत्री महोदय को सार्वजनिक एकता संघ एवं प्रोग्रेसिव इंडियन यूथ क्लब के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण के द्वारा मांदर एवं आदिवासी वेशभूषा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री महोदय सभी खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बताएं कि सरकार हमेशा खिलाड़ियों के साथ है हमने गढ़वा में खेलो गढ़वा अभियान के तहत सभी खेलों को बेहतर करने के लिए अभियान चलाया है जिससे सभी खेलों को प्रमोट किया जा रहा है सरकार हमेशा आप सबके साथ हैं और यह जो मैदान आप देख रहे हैं यह भी आपकी सरकार की योजना फोटो हो के तहत बनाया गया है आने वाले समय में इस मैदान को और बेहतर बनाया जाएगा साथ ही साथ इसमें खिलाड़ियों को सभी तरह के खेल किट, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी।
और दूसरे स्थान पर रहे खिलाड़ियों को बताए की आप सब और इससे भी अच्छा प्रदर्शन कीजिए और यह मन में निश्चित कर लीजिए कि आने वाले समय में इस टीम से दोबारा तो हमें हारना नहीं है क्योंकि जब हम ठान लेते हैं कि हमें जीतना है तो जीत निश्चित हो जाती है वहीं मुखिया रविंद्र कुमार ने अपने पंचायत से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर मांग पत्र सौंपा । और अपने क्षेत्र में पधारने के लिए माननीय मंत्री महोदय का आभार व्यक्त करते हुए बताएं कि गढ़वा प्रखंड का सबसे सुदूर वर्गी एवं आदिवासी गांव है आपसे यहां की यूवाओं को बहुत सारी अपेक्षाएं हैं और हम सबका विश्वास है कि आप हमेशा खिलाड़ियों को प्रमोद किए हैं और आगे भी करेंगे अंत में आए हुए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की है।
मौके पर मुखिया रविंद्र कुमार आयोजक कमेटी प्रोग्रेसिव इंडियन यूथ क्लब ,सार्वजनिक एकता संघ के सभी सदस्य एवं पदाधिकारी गण मौजूद रहे। अध्यक्ष उदय सिंह ,लव कुमार सिंह ,देवव्रत सिंह ,देवराज सिंह ,दुर्गेश सिंह ,अनूप सिंह, नरेंद्र सिंह, सुषेण कुमार छोटू , राजेंद्र सिंह योगेंद्र सिंह गिरजा सिंह विजय सिंह दिलदार मुख्य प्रतिनिधि संजय कुमार अजय ठाकुर वीरेंद्र राम मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत चौबे गढ़वा प्रमुख विमला देवी बीडीसी संजय सिंह सिकंदर राम केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे खेल प्रतिनिधि ओम प्रकाश गुप्ता जिला अध्यक्ष तनवीर खान फुजैल अहमद पंचायत अध्यक्ष राकेश बैठा रविंद्र सिंह ताहिर अंसारी एवं हजारों हजार की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।