whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27222544
Loading...


अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने सभी पूजा छठ घाट का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का लिया जायजा

location_on बंशीधर नगर access_time 29-Oct-22, 05:09 PM visibility 661
Share



अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने सभी पूजा छठ घाट का निरीक्षण कर वस्तु स्थिति का लिया जायजा


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : इस दौरान एसडीओ ने शहर में ऐतिहासिक बंशीधर सूर्य मंदिर परिसर स्थित छठ घाट, राजा पहाड़ी के निकट पूर्णा नगर स्थित छठ घाट, अहिपुरवा काली मंदिर स्थित छठ घाट अधौरा में बाकी नदी स्थित छठ घाट, जंगीपुर में लौंगा नदी स्थित छठ घाट, जतपुरा में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थित छठ घाट, पुरैनी पुल स्थित छठ घाट आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एसडीओ ने ज्यादा भीड़ भाड़ लगने वाले बंशीधर सूर्य मंदिर छठ घाट पर साफ सफाई, लाइटिंग,पानी, झरना, व्रत धारियों को बैठने की व्यवस्था, सहित अन्य बिंदुओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। अनुमंडल पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा छठ पूजा लोक आस्था का महा पर्व है। चार दिनों तक चलने वाली लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर घर से लेकर छठ घाटों तक लोग साफ सफाई का काफ़ी ख्याल रखते हैं।
वही नगर पंचायत भी साफ सफाई रखने के लिए जोर शोर से लगा हुआ है। एसडीओ ने कहा प्रशासन की ओर से छठ पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी पूजा छठ घाटों पर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि छठ के दिन ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। छठ पर्व को लेकर लोग पूजा पाठ के सामान की खरीदारी के लिए बाजारों में आते है। जिससे पूरा बाजार भीड़ भाड़ को स्थिति में बना रहा है। जिसे देखते हुए खरीदारों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए शहर में बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया जाएगा। जिसके लिए जिला से आदेश प्राप्त हो चुका है। उन्होंने समाज के हर प्रबुद्धजनों सहित युवा वर्गों से तालाब के किनारे ज्यादा पानी रहने पर बैरिकेडिंग करने व व्रतियों की सहूलियत के लिए अपील की।
एसडीओ आलोक कुमार ने सभी नगर वासियों को छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से छठ महापर्व मनाने की अपील की है। मौके पर नगर पंचायत के नगर प्रबंधक रवि कुमार, सफाई सुपरवाइजर आशीष कुमार सहित लोग मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play