गढ़वा : भाजयुमो गढ़वा जिलाध्यक्ष रीतेश चौबे की अध्यक्षता में छठ पूजा को लेकर गढ़वा ग्रामीण मंडल के चिरौजीया छठ घाट पर साफ सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया गया।
मौके पर संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश चौबे ने कहा कि सुर्य उपासना आस्था का पर्व छठ हिन्दूओं का सबसे बड़ा महापर्व है इसमें छठ व्रतियों का सहयोग करने पर सुखद अनुभूति होती है उन्होंने कहा कि भाजपा राजनितिक संगठन होते हुए भी समाज के कार्यो में अग्रणी भूमिका निभाने वाली विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है छठ घाट सफाई अभियान कार्यक्रम 26 अक्टूबर से चलाया जा रहा है जिसमें छठ घाट सफाई अभियान 28 अक्टूबर तक भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा गढ़वा जिला के सभी पंचायत से लेकर मंडल एवं जिला स्तर पर चलाया गया।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा झारखंड बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के साथ साथ विदेश में भी मनाए जाने वाला महापर्व है पुरे विश्व स्तर पर मनाए जाने वाला यह पर्व दूनिया को एक बड़ा संदेश देने वाली है कहा जाता है कि दुनिया में उगते हुए सूर्य को प्रणाम किया जाता रहा है लेकिन छठ महापर्व में डुबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर छठ पर्व दुनिया को एक संदेश देने का काम करता है उन्होंने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने छठ पूजा को लेकर छठ घाट पर 26 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक साफ सफाई अभियान चलाया है जिसका समापन किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ता जिले भर में हर मंडल में छठ घाट पर छठ व्रतियों को अन्य मदद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं बल्कि समाज के उत्थान के लिए काम करने वाली संगठन है भाजपा समाज के हर वर्ग को लेकर चलने वाली एक मात्र संगठन है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी नवीन जायसवाल लक्ष्मीकांत पाण्डेय गढ़वा नगर मंडल अध्यक्ष रंजीत चौरसिया गढ़वा ग्रामीण मंडल आई टी सेल संयोजक धनंजय विश्वकर्मा मनीष कुमार गुप्ता जितेंद्र चंद्रवंशी विक्की गुप्ता राहुल ठाकुर विक्की पासवान प्रमोद मेहता महावीर राम चंदू ठाकुर सूरज गुप्ता नसीम अंसारी अमित पासवान पूजन ठाकुर आशीष गुप्ता पंकज मेहता प्रदीप मेहता आशीष गुप्ता मंटू चंद्रवंशी अजय भूमिहार अमित गुप्ता सहित अन्य कई लोग मौजूद थे।