गढ़वा :
थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी मसव्वर सिद्दीकी की पत्नी जूही परवीन ने गुरुवार को आत्महत्या का प्रयास किया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार जूही परवीन का पति छत्तीसगढ़ में ड्राइवर है। बताया गया कि गुरुवार की दोपहर में मोबाइल फोन पर जूही परवीन व उसके पति मसव्वर सिद्दीकी के बीच नोंकझोंक हो गई। इससे गुस्से में आकर जूही परवीन ने घर में रखे पारासिटामोल दवा की चार पांच गोलियां निगल गई। बाद में देखा गया कि उक्त रेपर की दवाएं एक्सपायर हो चुकी थी। जूही परवीन की हालत बिगड़ने के बाद उसके स्वजनों को जानकारी मिली तो उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया। सदर अस्पताल में इलाजरत महिला की हालत स्थिर बनी हुई है।
Advertisement
गढ़वा : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के माईधीया गांव निवासी विंध्याचल प्रसाद यादव की पत्नी ललिता देवी को उसके पड़ोसियों ने पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल महिला का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार ललिता देवी अपने घर के बाहर दरवाजे पर बैल बांध रही थी। इस दौरान उसके पड़ोसी सुनील कुमार यादव पिता अगस्तदेव यादव अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। उसने ललिता देवी को वहां तत्काल हटने को कहा। इस पर ललिता देवी ने उसे बैल बांध कर वहां से हटने की बात कही। तब तक वहां पहुंचे अगस्तदेव यादव, विमला देवी, बबलू कुमार यादव व डब्ल्यू कुमार यादव आदि ने मिलकर ललिता देवी के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस घटना में ललिता देवी के सिर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना को लेकर घायल महिला ने भवनाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।